Move to Jagran APP

ढूलू महतो के कई ठिकानों पर आधी रात को छापेमारी, रांची से धनबाद तक एक साथ पुलिस की दबिश

रांची में चुटिया थाना के समृद्धि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भी छापामारी की गई। पुलिस को शक था कि भाजपा विधायक वहां भी हो सकते है। छापामारी में अभी तक विधायक पुलिस के हाथ नहीं लगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 06:28 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 11:59 AM (IST)
ढूलू महतो के कई ठिकानों पर आधी रात को छापेमारी, रांची से धनबाद तक एक साथ पुलिस की दबिश
ढूलू महतो के कई ठिकानों पर आधी रात को छापेमारी, रांची से धनबाद तक एक साथ पुलिस की दबिश

रांची, जेएनएन। भाजपा विधायक ढुलू महतो के ठिकानों पर पुलिस ने आधी रात को छापेमारी की है। कई मामलों में फरार चल रहे विधायक के चिटाही आवास को पुलिस ने करीब बारह बजे रात में चारों ओर से घेर लिया। करीब 100 की तादाद में पुलिस वालों ने करीब घंटे भर दबिश दी है। घर के अंदर जाने की कोशिश में विधायक की पत्‍नी सावित्री देवी ने लाॅक डाउन के नियमों का पालन करने और देर रात बेवजह पुलिस पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि विधायक ढूलू महतो अपने आवास में कई दिनों से रह रहे हैं। मालूम हो महिला नेत्री ने विधायक ढुलू के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है और उस मामले में विधायक के खिलाफ वारंट जारी है। इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से भी विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इधर राजधानी रांची में चुटिया थाना के समृद्धि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भी विधायक ढूलू महतो को पकड़ने के लिए छापामारी की गई। पुलिस को शक था कि भाजपा विधायक वहां भी हो सकते हैं। छापामारी में अभी तक विधायक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.