Move to Jagran APP

जेएससीए की आधिकारिक वेबसाइट में धौनी अभी भी आजीवन सदस्य नहीं

भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी धौनी को जेएससीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी मानद सदस्य की बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 01:54 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:12 AM (IST)
जेएससीए की आधिकारिक वेबसाइट में धौनी अभी भी आजीवन सदस्य नहीं
जेएससीए की आधिकारिक वेबसाइट में धौनी अभी भी आजीवन सदस्य नहीं

जागरण संवाददाता, रांची : भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी धौनी को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने एक साल पहले ही आजीवन सदस्यता दी थी, लेकिन संघ की अधिकारिक वेबसाइट में धौनी अभी भी जेएससीए के मानद सदस्य ही हैं। वेबसाइट अपडेट नहीं होने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वेबसाइट में आजीवन सदस्यों की सूची 17 सितंबर के बाद अपडेट नहीं हुई है। जेएससीए कार्यकारिणी के चुनाव के बाद जेएससीए स्टेडियम में 27 सितंबर 2019 को हुई कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में धौनी को आजीवन सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया था। वहीं अक्टूबर माह में जमशेदपुर में हुए वार्षिक आमसभा में इस पर मुहर लगा दी गई थी।

loksabha election banner

खास बात यह है कि एक ओर जहां धौनी सदस्यता की जानकारी वेबसाइट पर अपडेट नहीं की गई है, वहीं दूसरी ओर इसी अवधि में 12 जनवरी से 4 मार्च 2020 के बीच 14 टेंडर डॉक्यूमेंट अपलोड हुए हैं। इससे पहले 11 दिसंबर 2019 को एसोसिएशन से संबद्ध सदस्यों की अपडेट सूची भी अपलोड की गई। इतना ही नहीं इस दौरान वेबसाइट के कई फीचर में भी बदलाव किये गए और कई नए कंटेंट अपलोड किए गए।

इस संदर्भ में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव संजय सहाय ने बताया कि धौनी को आजीवन सदस्य बनाने का निर्णय पिछले वर्ष सितंबर में लिया गया था। साथ ही जमशेदपुर में हुई वार्षिक आमसभा में इस पर मुहर भी लगा दी गई थी। कुछ औपचारिकता बाकी रहने के कारण वेबसाइट को अपडेट नहीं किया गया था। अब सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को वेबसाइट पर सूची अपडेट कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.