विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhoni Retirement: माही संग क्रिकेट खेलने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बोले, अगला धौनी कभी नहीं मिलेगा

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Sat, 15 Aug 2020 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 11:26 AM (IST)

Dhoni Retirement News झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के साथ माही का करीबी रिश्ता रहा है। दोनों ने एक साथ क्रिकेट खेला है।

Dhoni Retirement: माही संग क्रिकेट खेलने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बोले, अगला धौनी कभी नहीं मिलेगा
Dhoni Retirement: माही संग क्रिकेट खेलने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बोले, अगला धौनी कभी नहीं मिलेगा

रांची, [मधुरेश नारायण]। Dhoni Retirement News भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का दिल रांची में बसा हुआ। रांची के दिल में माही बसे हैं। धौनी के संन्यास लेने की घोषणा से उनके प्रशंसकों में भारी निराशा है। वह अपने कप्तान को हमेशा चौके-छक्के लगाते हुए देखना चाहते हैं। रांची में महेंद्र सिंह धौनी के दो घर ‌हैं। पहला हरमू में, दूसरा रिंग रोड में। परिवार फिलहाल रिंग रोड वाले आवास पर ही रहता है।

हरमू वाला घर बंद रहता है। धौनी के कुछ करीबी मित्रों में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी रहे हैं। संन्यास की घोषणा के बाद सुदेश ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। सुदेश और धौनी एक साथ क्रिकेट खेला हैं। धौनी जहां क्रिकेट की दुनिया में चमकता सितारा बन गए वहीं दूसरी तरफ सुदेश ने राजनीति में हाथ आजमाया।

झारखंड की पिछली सरकार में वह किंग मेकर की भूमिका में रहे। वर्तमान में सुदेश रांची के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सुदेश का धौनी के परिवार से गहरा लगाव है। कई मौकों पर दोनों साथ-साथ भी नजर आते रहे हैं। सुदेश ने कहा कि धौनी हमेशा से ही हीरो रहे हैं। भविष्य में भी वह हमारे हीरो रहेंगे।