Move to Jagran APP

Coronavirus Jharkhand: धनबाद-गिरिडीह में आज दो-दो, साहिबगंज में 01 कोरोना पॉजिटिव; झारखंड में 63

Dhanbad Coronavirus News Update झारखंड में मंगलवार को 63 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2203 पर पहुंच गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 05:56 AM (IST)
Coronavirus Jharkhand: धनबाद-गिरिडीह में आज दो-दो, साहिबगंज में 01 कोरोना पॉजिटिव; झारखंड में 63

रांची, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update झारखंड में मंगलवार को 63 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2203 पर पहुंच गया है। झारखंड में कुल कोरोना मरीजों में लगभग 69 फीसद स्वस्थ हो चुके हैं। यहां मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी रांची सहित विभिन्न जिलों में 51 मरीज कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए। सबसे अधिक 21 मरीज सिमडेगा में स्वस्थ हुए जहां मंगलवार को ही सबसे अधिक 24 नए केस भी मिले थे। मरीजों के लगातार स्वस्थ होने से राज्य में स्वस्थ होने की दर राष्ट्रीय दर 56.38 से काफी अधिक हो गई है।

loksabha election banner

इधर, मंगलवार को राज्य में 63 नए संक्रमित की पहचान हुई। इनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं जो क्वारंटाइन में रह रहे थे। इनमें सिमडेगा के सबसे अधिक 24, पूर्वी सिंहभूम में 13, कोडरमा के सात, पूर्वी सिंहभूम के पांच, गुमला के चार,  रामगढ़ तथा पलामू के तीन-तीन तथा खूंटी, धनबाद, लोहरदगा और गिरिडीह के दो-दो तथा साहिबगंज के एक संक्रमित शामिल हैं। रांची में मंगलवार को कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला। खूंटी में चार दिनों पहले ही सभी मरीज स्वस्थ हो चुके थे।

तीन दिनों तक कोई सक्रिय केस नहीं होने के बाद खूंटी में मंगलवार को फिर दो नए सक्रिय केस मिल गए। दोनों संक्रमित युवक तोरपा के हैं, जो पिछले दिनों महाराष्ट्र से वापस लौटे थे। राज्य में 63 नए संक्रमित मिलने तथा 51 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कुल सक्रिय केस की संख्या 672 हो गई है। वहीं, यहां कोरोना के कुल मामले 2203 हो गए हैं। इनमें 1520 स्वस्थ हो चुके हैं। बता दें कि 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से एक को छोड़कर सभी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। 

मंगलवार को कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

सिमडेगा : 21, पश्चिमी सिंहभूम : 11, पूर्वी सिंहभूम : 08, चतरा : 06, रांची : 03, गिरिडीह : 01,  सरायकेला-खरसावां : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.