विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: सहायक अभियंता की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक की मांग... छह जून को झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Mon, 30 May 2022 07:06 PM (IST)

Assistant Engineer Recruitment सहायक अभियंता की नियुक्ति प्रक्रिया रोकने के लिए झारखंड हाई कोर्ट में आइए दाखिल कर जल्द सुनवाई की मांग की गई है। छह जून को अदालत इस मामले की सुनवाई करेगी। प्रार्थी का दावा- सहायक अभियंता नियुक्ति की पीटी परीक्षा में दिया आरक्षण।

Jharkhand News: सहायक अभियंता की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक की मांग... छह जून को झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
Jharkhand News: सहायक अभियंता की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक की मांग... छह जून को झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

रांची, राज्य ब्यूरो। सहायक अभियंता नियुक्ति मामले में आरक्षण दिए जाने के मामले में आइए याचिका दाखिल कर परिणाम रोक लगाने की मांग की गई। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत में अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया। अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई छह जून को निर्धारित की है।

जेपीएससी ने जवाब देने के लिए दो बार समय लिया

प्रार्थी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इस मामले में जेपीएससी ने जवाब दाखिल करने के लिए दो बार समय लिया। इस बीच अदालत में गर्मी की छुट्टी हो गई। इस बीच जेपीएससी ने सहायक अभियंता नियुक्ति मामले में परिणाम जारी कर दिया और साक्षात्कार की प्रक्रिया की जा रही है। ऐसे में जब तक कोर्ट में इस मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो जाए, तब तक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए क्योंकि पीटी की परीक्षा में आरक्षण दिया गया है।

अदालत ने जवाब दाखिल नहीं होने पर नाराजगी जताई

28 अप्रैल को सुनवाई के दौरान अदालत ने जेपीएससी की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। अदालत ने मौखिक रूप से कहा था कि अगर समय से जवाब दाखिल नहीं होगा तो कोर्ट पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा देगा। अदालत ने प्रार्थी के दावे के बाद जेपीएससी से पूछा था कि क्या प्रारंभिक परीक्षा में किसी प्रकार का आरक्षण दिया गया है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में महिला एवं पुरुष को आरक्षण कैसे दिया गया है।

542 पदों पर नियुक्ति के लिए निकाला था विज्ञापन

अदालत को बताया गया कि सहायक अभियंता के 542 पदों पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी ने विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा में कैटेगरी वाइज परिणाम जारी किया गया है। वहीं, ईडब्ल्यूएस में महिला एवं पुरुष को अलग-अलग आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा खेलकूद कोटा का भी लाभ दिया गया है। नियमानुसार ऐसा करना गलत है। इसको लेकर राज्य सरकार के पास कोई नीति नहीं है। परीक्षा परिणाम पर रोक लगाई जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।