Move to Jagran APP

झारखंड में भी कोरोना के अधिक संक्रमण के लिए डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार, इन जिलों में मिले खतरनाक वैरिएंट

Coronavirus Delta Variant Jharkhand COVID News जीनोम सिक्वेंसीग में 75 प्रतिशत सैंपल में कोरोना के डबल म्यूटेंट मिले। कुल 303 सैंपल में 171 में कोरोना के खतरनाक डेल्टा वैरिएंट मिले। जमशेदपुर रांची हजारीबाग धनबाद व पलामू में खतरनाक वैरिएंट मिले।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 07:48 PM (IST)
Coronavirus Delta Variant, Jharkhand COVID News जीनोम सिक्वेंसीग में 75 प्रतिशत सैंपल में कोरोना के डबल म्यूटेंट मिले।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। झारखंड में भी कोरोना के अधिक संक्रमण तथा इसके अधिक खतरनाक होने के लिए कोरोना के डेल्टा वैरिएंट (बी.1.617.2) को जिम्मेदार माना जा रहा है। जीनोम सिक्वेंसिंग में झारखंड में इसके सबसे अधिक वैरिएंट मिले हैं। स्थिति यह है कि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद कराई गई जीनोम सिक्वेंसिंग में 75 प्रतिशत सैंपल में कोरोना के खतरनाक वैरिएंट (वैरिएंट ऑफ कंसर्न) मिले हैं। इनमें बड़ी संख्या में डेल्टा के वैरिएंट हैं।

loksabha election banner

राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के बीच अबतक 363 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई, जिनमें 301 में कोरोना के विभिन्न वैरिएंट मिले। इनमें 29 सैंपल में अल्फा (यूके वैरिएंट) तथा 272 में डबल म्यूटेंट के विभिन्न उपसमूहों के वैरिएंट मिले। डबल म्यूटेंट के 272 सैंपल में भी 171 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिले। ये सभी डेल्टा वैरिएंट जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, धनबाद तथा पलामू में मिले हैं। बता दें कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट में संक्रमण की क्षमता काफी अधिक होती है।

साथ ही इसे काफी खतरनाक माना जाता है। चूंकि झारखंड में इसके अधिक संक्रमण मिले हैं, इसलिए माना जा रहा है कि दूसरी लहर में इसकी वजह से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा मौत भी अधिक हुई। जिन जिलों में ये वैरिएंट मिले हैं, वहां अधिक संक्रमण हुआ है तथा वहां कोरोना मरीजों की मौत भी अधिक हुई है। बता दें कि कोरोना के स्वरूप जानने के लिए आरटी-पीसीआर में पाॅजिटिव पाए गए सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाती है। यह सिक्वेंसिंग भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सिक्वेंसिंग लेबोरेट्री में कराई जाती है।

कहां कितने मिले डेल्टा (बी.1.617.2) वैरिएंट

जमशेदपुर : 66

हजारीबाग : 31

रांची : 23

पलामू : 19

धनबाद : 32

अन्य वैरिएंट यहां मिले

बी.1.617 (डबल वैरिएंट) : रांची : 03, जमशेदपुर : 03

बी.1.1.7 (अल्फा) : रांची : 18, जमशेदपुर : 07, हजारीबाग : 02, पलामू : 02

बी.1.617.1 (कापा) : रांची : 08, जमशेदपुर : 43, हजारीबाग : 05, पलामू : 03, धनबाद : 04

बी.1.617.3 : जमशेदपुर : 02, पलामू : 02

बी.1 (डबल वैरिएंट) : रांची : 02, जमशेदपुर : 06, पलामू : 03, धनबाद : 08

बी.1.1 (वीओसी) : रांची : 01

बी.1.36.29 (वीओसी) : जमशेदपुर : 01

बी.1.530 (वीओसी) : रांची : 01

बी.1.153 : पलामू : 02

बी.1.222 : धनबाद : 04

बी.1.445 : धनबाद : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.