भारतीय और न्युजीलैंड क्रिकेट टीम को परोसे जा रहे झारखंड के लजीज व्यंजन, डाइट का रखा जा रहा पूरा ध्यान
टी 20 मैच के लिए रांची रेडिशन होटल पहुंची टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम का स्वागत मडुवा छिलका रोटी के साथ किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों के भोजन में तेल-मसाला ना के बराबर रखा गया है। दोनों हीं टीमों के लिए यह विशेष रूप से बनाया गया है।
अनुज तिवारी, रांची: टी 20 मैच के लिए रांची रेडिशन होटल पहुंची टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम का स्वागत मडुवा छिलका रोटी के साथ किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों के भोजन में तेल-मसाला ना के बराबर रखा गया है। दोनों हीं टीमों के लिए यह विशेष रूप से बनाया गया है।
होटल में पूरी हो रही खिलाड़ियों हर एक डिमांड
होटल के शेफ रामचंद्र उरांव बताते हैं कि खिलाड़ियों के सेहत के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्हें उनके डायटचार्ट के अनुसार ही भोजन परोसा जा रहा है। इसमें बिना मसाले के ग्रिल चिकन से लेकर ग्रिल फीश दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी अलग से भोजन में कुछ डिमांड करते हैं तो उसकी डिमांड भी पूरी की जा रही है।
रैप्स के साथ लगा है एग व पास्ता स्टेशन
होटल में खिलाड़ियों के भोजन का खास ध्यान रखा गया है। इनके लिए कई तरह के लजीज व्यंजन तैयार किये जा रहे हैं। इन सबके बीच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टीम को उनके पसंद के अनुसार एग व पास्ता स्टेशन तैयार किया गया है। जहां पर अंडा व पास्ता के कई मीनू हैं, जो उनकी सेहत को देखते हुए परोसे जाएंगे। इसके अलावा रैप्स की भी मांग देखते हुए इसे इनके भोजन में शामिल किया गया है।
डाइट का रखा जा हा ध्यान
शेफ बताते हैं कि रैप्स में रोटी के कई व्यंजन हैं जिसमें विभिन्न तरह के चीजों को रोटी में लपेट कर रोल की तरह दिया जाता है। इसमें भी कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो खिलाड़ियों के पेट के लिए भी अच्छे होते हैं और उन्हें फिल्ड में भी दुरूस्त रखेंगे।
पिछली बार खिलाड़ियों ने की थी खाने की प्रशंसा
मालूम हो कि पिछली बार भारत और साउथ अफ्रीका टीम के लिए झारखंडी व्यंजन की व्यवस्था की गई थी। जिसमें धुसका से लेकर चावल का छिलका रोटी तक शामिल था। उस वक्त भी डायट चार्ट के अनुसार ही इन खिलाड़ियों को लजीज व्यंजन परोसा गया था। झारखंड के इस व्यंजन की खिलाड़ियों ने काफी प्रशंसा भी की थी।