दो दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Palamu News
पलामू जिला अंतर्गत खिचडि़या गांव से 18 वर्षीय युवक आशीष कुमार का शव बरामद हुआ है। वह पिछले दो दिनों से लापता था। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 20 Apr 2020 11:50 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 11:50 AM (IST)
पलामू, जासं। पलामू जिला अंतर्गत तरहसी थाना क्षेत्र के खिचडि़या गांव से 18 वर्षीय युवक आशीष कुमार का शव बरामद हुआ है। वह पिछले दो दिनों से लापता था। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। तरहसी थाना पुलिस सिल्दीलिया गांव के खिचडिया तालाब से शव बरामद किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि वह बीते दो दिनों से लापता था। मामला प्रेम प्रसंग से जुडा़ है। इसी संदर्भ में हत्या की आशंका पुलिस ने जताई है। पुलिस स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें