Move to Jagran APP

डीडी झारखंड बना सेटेलाइट चैनल

रांची सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को झारखंड की बहुप्रतीक्षित माग को पूरा कर दिया

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 03:36 PM (IST)
डीडी झारखंड बना सेटेलाइट चैनल
डीडी झारखंड बना सेटेलाइट चैनल

रांची : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को झारखंड की बहुप्रतीक्षित माग को पूरा कर दिया है। डीडी झारखंड आज से सेटेलाइट चैनल हो गया है। यह अब डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध होगा। जिसे देश में कहीं से भी देखा जा सकता है। सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे की अध्यक्षता में आयोजित इंपवार्ड कमेटी ने डीडी झारखंड सहित 11 क्षेत्रीय चैनलों को डीडी फ्री डिस पर दिखाने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड सहित ग्यारह राज्यों के क्षेत्रीय चैनलों के पहली बार सेटेलाइट पर दिखाने की औपचारिक घोषणा ट्वीटर के माध्यम से की। उन्होंने इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और क्षेत्रीय चैनलों के देशव्यापी उपस्थित सुनिश्चित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित अन्य क्षेत्रीय चैनलों को सेटेलाइट चैनल बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का व्यापक असर देखने को मिलेगा। इन चैनलों की पहुंच संपूर्ण भारत में होगी। राज्य से बाहर रहने वाले लोग भी अपनी भाषा बोली और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आसानी से देख सकेंगे। वर्तमान में दूरदर्शन के 24 चैनल चौबीस घटे प्रसारण करते हैं। वहीं राज्यों के मुख्यालय से प्रसारित 15 चैनल टेरेस्ट्रियल एनालॉग से करीब 5 घटे कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। इनमें डीडी झारखंड भी शामिल था। गौरतलब है कि डीडी झारखंड वर्तमान में छह घटे का कार्यक्रम बनाता है, जिनमें करेंट अफेयर्स, कला संस्कृति और प्रादेशिक समाचार के कार्यक्रम शामिल हैं। राज्य की जनजातीय समाज और उनकी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम दिखाने वाला झारखंड का एक मात्र चैनल है। पिछले महीने सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने राची, डालटनगंज, गोड्डा, हजारीबाग में प्रसार भारती की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए राशि आवंटित करने का फैसला लिया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.