Move to Jagran APP

नर्स को होटल में रंगरेलियां मनाने के लिए बुलाता था DAV स्‍कूल का प्रिंसिपल... WhatsApp से चौंकाने वाले खुलासे

DAV Kapildev Principal News नर्स का यौन शोषण करने के आरोपित डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्‍हा को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 02:38 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 09:00 AM (IST)
DAV Kapildev Principal News: नर्स का यौन शोषण करने के आरोपित डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य मनोज सिन्‍हा सस्पेंड।

रांची, जासं। DAV Kapildev Principal News यौन शोषण का केस दर्ज होने के बाद डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा को डीएवी ग्रुप ने सस्पेंड कर दिया गया है। इनकी जगह, एसके राणा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। जबकि बी जोन के डायरेक्टर एमके सिन्हा को फिलहाल एफ जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस मामले को लेकर भाजयुमो ने स्कूल के सामने प्रदर्शन कर प्राचार्य पर कार्रवाई करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। जमकर नारेबाजी भी की।

loksabha election banner

इधर, प्राचार्य का अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने शुक्रवार को भी प्राचार्य की तलाश में छापेमारी की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। प्राचार्य के खिलाफ नर्स ने ही यौन शोषण का आरोप लगा अरगोड़ा थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि प्राचार्य उसे वाट्सएप पर पोर्न वीडियो भेजता था। उससे वीडियो देखने की बात पूछा करता था।

यहां तक कि ब्लड प्रेशर जांचने के लिए कमरे में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को गलत नियत से छूता था। उसके गेस्ट हाउस में आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकत की थी। पीड़िता के अनुसार आरोपित प्राचार्य उसे अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। वाट्सऐप पर पोर्न वीडियो भेजकर अगले दिन पीड़िता से वीडियो देखने की बात पूछता था।

रामगढ़ में भी यौनशोषण का लग चुका है आरोप

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल पर पहले भी आरोप लग चुके हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं होने के चलते उस समय कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। डीएवी ग्रुप के पुराने कर्मी बताते हैं कि सिन्हा ने अपना करियर रामगढ़ जिले के गिद्दी इलाके के डीएवी से शुरू किया था। वहां भी इनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगे, लेकिन वहां से इनका दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया।

डीएवी कपिलदेव सूत्रों ने बताया कि मनोज सिन्हा अपनी पावर की धौंस देकर कर्मचारियों को डरा कर रखता था। आवाज उठाने वालों को नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देता था। मनोज सिन्हा झारखंड जोन एफ का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी भी थे। इस जोन में रांची, जमशेदपुर और खूंटी जिले के 10 महत्वपूर्ण डीएवी स्कूल आते हैं। इस पद से भी हटा दिया गया है।

16 पेज के वाट्सएप मैसेज में भरे हैं अश्लील कमेंट

प्रिंसिपल ने नर्स को अश्लील वाट्सएव मैसेज भेजे हैं। 16 पेज के इनबॉक्‍स मैसेज में होटल में बुलाने और बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का जिक्र है। प्रिंसिपल नर्स को नौकरी से बाहर निकालने की भी धमकी दे रहा था। प्रिंसिपल ये भी कह रहा है कि मैं वीडियो कॉल कर रहा हूं और तुम अवॉइड कर रही हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.