बचाकर रखिए अपना बैंक खाता, रांची की महिला के अकाउंट से पटना में निकाल लिए 80 हजार Ranchi News
रांची की महिला के खाते से साइबर अपराधियों ने दो बार में चालीस-चालीस हजार करके 80 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 12:11 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 12:11 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। कोकर की रहने वाली एक महिला जीवंती मिंज के खाते से साइबर अपराधियों ने 80 हजार रुपये की निकासी कर ली है। यह निकासी दो बार में रांची व पटना से की गई है। इस संबंध में महिला ने चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में जीवंती ने पुलिस को बताया है कि जब वह अपना खाता अपडेट कराने गई तो पता चला कि अक्टूबर महीने में उसके खाते से दो बार में 40-40 हजार रुपये निकले हैं। उसका पासबुक, एटीएम और चेकबुक सभी उसके पास था। उसने किसी को न तो चेकबुक दिया और न ही पासबुक, इसके बावजूद रुपये कैसे निकले, यह सोचकर वह परेशान है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें