विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CUJ Admission 2026: रिक्त सीटों पर यूजी प्रवेश का तीसरा चरण, 26 सितंबर से करें आवेदन

Published: Fri, 25 Sep 2026 05:11 PM (IST)

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तीसरा चरण 26 ...और पढ़ें

सीयूजे की फाइल फोटो। जागरण

सीयूजे की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. सीयूजे में यूजी प्रवेश का तीसरा चरण 26 सितंबर से।

  2. रिक्त सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण 3 अक्टूबर तक चलेगा।

जागरण संवाददाता, रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तृतीय चरण की काउंसलिंग शुरू की जा रही है। इसके तहत डायनेमिक वैकेंट सीटों के लिए आनलाइन पंजीकरण 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।

सीयूजे के अनुसार, यह प्रक्रिया केवल उन्हीं कार्यक्रमों और श्रेणियों में लागू होगी, जहां वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं और डायनेमिक वैकेंट सीटें प्रदर्शित की गई हैं। इस चरण में प्रवेश 12वीं अथवा समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा।

पंजीकरण के लिए यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 250, एससी/एसटी को 150 तथा डीएपी (पीडब्ल्यूडी)/सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों को 100 प्रति कार्यक्रम गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। सीयूजे द्वारा 25 सितंबर को डायनेमिक वैकेंट सीटों का विवरण जारी किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 6 अक्टूबर तक, जबकि ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग 8 अक्टूबर को होगी।

सीट आवंटन एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में सीयूजे के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं तथा प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए सीयूजे की वेबसाइट देखते रहें। 

यह भी पढ़ें- BIT मेसरा के छात्रों ने बनाया सौर ऊर्जा से चलने वाला 'किसान दोस्त', बिना ईंधन के हटेगी घास और होगी बीज बुआई

यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार की सरहद पर शराब तस्करी का खेल, सिवान से हरियाणा तक फैला है नेटवर्क