Move to Jagran APP

बोकारो में टावर वैगन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल, रांची में इलाज के दौरान शहीद

Jharkhand News बोकारो में एलआरपी के दौरान टावर वैगन (ट्रेन) की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे। घायल जवान को हेलिकाप्टर से इलाज के लिए बोकारो से रांची लाया गया। रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान जवान शहीद हो गए।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 12:35 PM (IST)
बोकारो में टावर वैगन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल, रांची में इलाज के दौरान शहीद
Jharkhand News: बोकारो में टावर वैगन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल, रांची में इलाज के दौरान शहीद।

रांची, जासं। Jharkhand News बोकारो में एलआरपी के दौरान टावर वैगन (ट्रेन) की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे। घायल जवान को हेलिकाप्टर से इलाज के लिए बोकारो से रांची लाया गया। सीआरपीएफ जवान को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजकर 27 मीनट पर इलाज के दौरान घायल सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए।

loksabha election banner

शहीद सीआपाएफ जवान का नाम राजेश कुमार सिंह है। जिनकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। शहीद जवान उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के दादरी गांव का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार घायल जवान के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। चोट इतनी गंभीर थी कि घायल जवान की हालत धीरे-धीरे गंभीर होते गई। जिसके बाद उन्हें बोकारो से रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल जवान राजेश कुमार सिंह शहीद हो गए।

विस्तृत खबर...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.