विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांके में दिनदहाड़े स्वास्थ्यकर्मी से बैग छीनकर भागे अपराधी

By JagranEdited By:
Published: Wed, 10 Nov 2021 06:00 AM (IST)

पिठोरिया थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी के टेली मेडिसिन के स्टाफ जसिंता से बैग छीनकर भाग गए।

कांके में दिनदहाड़े स्वास्थ्यकर्मी से बैग छीनकर भागे अपराधी
कांके में दिनदहाड़े स्वास्थ्यकर्मी से बैग छीनकर भागे अपराधी

संसू, पिठोरिया : पिठोरिया थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी के टेली मेडिसिन के स्टाफ जसिंता तिग्गा से छिनतई हो गई। वह अपने निवास अगडू, रातू से पिठोरिया स्वास्थ्य केंद्र अपनी स्कूटी से जा रही थीं। इसी क्रम में बाड़ू स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सुबह लगभग 10.00 बजे एक हीरो बाइक पर सवार होकर दो लड़के आए और उनका बैग छीनकर भाग निकले। जसिंता तिग्गा ने बताया कि अपराधियों की गाड़ी का नंबर 9991 है। बाकी वह नहीं देख सकी। बताया कि पर्स में उनका एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधारकार्ड, गाड़ी के आनर बुक के साथ कुछ आवश्यक कागजात भी थे, जो कि बाइकर्स अपराधी झपट कर वहा से फरार हो गए। बताते चलें कि 11 दिन पूर्व 29 अक्टूबर को भी पिठोरिया थाना क्षेत्र में चलते आटो से बाइकर्स अपराधियों ने महिला से बैग छीना था। बैग छीनने के दौरान महिला चलते आटो से गिर गई थी और जख्मी हो गई थी। उसका इलाज काके जनरल नर्सिग होम में किया गया था। पिठोरिया थाना पुलिस को अब तक उस मामले में कोई भी सफलता नहीं मिली है। अपराधियों ने इस दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

-----

कांके व पिठोरिया क्षेत्र के चौक-चौराहों पर नहीं चलता सघन जांच अभियान

काके व पिठोरिया क्षेत्र के चौक-चौराहों पर रात में पुलिस दल गश्ती नहीं लगाता है। इस कारण अपराधी घटनाओं को आसानी से अंजाम देते हैं। पीसीआर भी रात में नहीं घूमती है। पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौक से काके थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मण महतो चौक की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है। इस दूरी में एक भी गस्ती दल मौजूद नहीं रहता। परिणामस्वरूप चोरी, डकैती, छिनतई और हत्या की घटनाएं आए दिन होते रहती हैं।