हथियार रखने में लापरवाही व खामियों को लेकर कोर्ट आफ इंक्वायरी
ॉरांची रांची में पुलिस जवानों और अधिकारियों को हथियार की कमी और उन खामियों को दूर करने के लिएकोर्ट आफ इंक्वायरी की जा रही है।
जागरण संवाददाता, रांची : रांची में पुलिस जवानों और अधिकारियों को हथियार की कमी और उनकी खामियां दूर करने और जांच के लिए शुक्रवार को कोर्ट आफ इंक्वायरी आयोजित की गई। रांची पुलिस लाइन में आयोजित इंक्वायरी में हथियारों से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया गया। मौके पर 150 से ज्यादा पुलिस जवान और पदाधिकारी मौजूद रहे। कई पुलिस पदाधिकारियों पर आरोप था कि ड्यूटी के दौरान हथियार का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते और लापरवाही की वजह से नुकसान भी हुआ है। इस वजह से कई जवानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट आफ इंक्वायरी के दौरान ग्रामीण एसपी नौशाद आलम सहित कई अधिकारी मौजूद थे। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि जिन पुलिस जवानों और पदाधिकारियों के हथियार में लापरवाही की वजह से खामियां पाई गर्इं हैं, उन पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही हथियार बनाने में जो खर्च आएगा वह उन पुलिस जवानों और पदाधिकारियों के वेतन से काटा जाएगा।
कई पुलिसकर्मियों ने रखा अपना पक्ष : कोर्ट आफ इंक्वायरी के दौरान कई ऐसे पुलिस जवानों और अधिकारियों के हथियारों में गड़बड़ी मिली। इन्हें समय पर हथियार से फायर करने को कहा जाता तो फायर नहीं हो पाता। इस मामले में पदाधिकारियों ने लिखित रूप से आवेदन देकर अपना पक्ष रखा। आवेदन में हथियार कब मिला और उसका इस्तेमाल कब किया गया। साथ ही आवेदन में यह भी बताया गया कि ऐसी क्या वजह हुई, जिसकी वजह से हथियार को नुकसान पहुंचा यह सब पक्ष रखा गया।