Move to Jagran APP

Coronavirus Update: इस महिला की पहले से दोनों किडनी खराब, अब कोराेना पॉजिटिव

Coronavirus Update रांची के हिंदपीढ़ी में सोमवार को एक और महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इस महिला का घर उस घर के तीन घर बाद स्थित है जहां मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला संक्रमित मिली थी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 08:20 AM (IST)
Coronavirus Update: इस महिला की पहले से दोनों किडनी खराब, अब कोराेना पॉजिटिव
Coronavirus Update: इस महिला की पहले से दोनों किडनी खराब, अब कोराेना पॉजिटिव

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus Update झारखंड में भी कोरोना ने अपना पैर तेजी से पसारना शुरू कर दिया है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन इसका एक और पॉजिटिव केस मिला। अब झारखंड में इसके मरीजों की संख्या चार हो गई है। इनमें एक पुरुष, जबकि तीन महिला हैं। वहीं, रांची में कोरोना मरीजों की संख्या दो हो गई है। रांची के हिंदपीढ़ी में सोमवार को एक और महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया। बताया जाता है कि इस महिला का घर उस घर के तीन घर बाद स्थित है जहां मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला संक्रमित मिली थी।

loksabha election banner

खराब है दोनों किडनी

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की जिस महिला में आज कोरोना का संक्रमण पाया गया, उसकी दोनों किडनी पहले से ही खराब है। उसका डायलिसिस भी हो रहा है। बहरहाल इलाज के लिए उसे रिम्स ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

झारखंड में मिला कोरोना का चौथा पॉजिटिव केस, एक सप्ताह के भीतर चार मरीज से बढ़ी चिंता

मामला सामने आने के बाद इस महिला की जांच कराई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि इस महिला का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 54 वर्षीय इस महिला में संकमण मलेशिया मूल की महिला से हुआ। हालांकि परिवार वाले इससे इनकार कर रहे हैं। इधर, एक सप्ताह के भीतर चार लोगों में संक्रमण मिलने से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि झारखंड में 30 मार्च तक कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला था।

कब और कहां मिला कोरोना का मरीज

  1. 31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी में ठहरी मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला पाई गई संक्रमित।
  2. 02 अप्रैल : हजारीबाग के  विष्णुगढ़ के एक व्यक्ति में मिला संक्रमण। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।
  3. 05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।
  4. 06 अप्रैल :  रांची के हिंदपीढ़ी की एक और महिला में संक्रमण।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.