Move to Jagran APP

Coronavirus Update: झारखंड में 2 नए कोरोना पॉजिटिव, 19 संक्रमितों में 2 की मौत; जानें ताजा हाल

LIVEJharkhand Coronavirus Update रविवार को रिम्स में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई 56 साल का यह कोरोना मरीज हिंदपीढ़ी का था इसके परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं..

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 07:55 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 05:42 AM (IST)
Coronavirus Update: झारखंड में 2 नए कोरोना पॉजिटिव, 19 संक्रमितों में 2 की मौत; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। LIVE Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गयी है। रविवार को रांची के एक शख्स की इस वायरस की वजह से जान चली गयी। वह कोरोना पॉजिटिव था और रिम्स में इलाज के लिए भर्ती था। संक्रमित होने के बाद से यह वेंटिलेटर पर था। मृतक रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। यह शख्स 56 साल का था। मृतक दूसरी संक्रमित पायी गयी महिला का पति है। इसके अलावा झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़कर 19 हो गई है। रविवार को बोकारो के साड़म गांव के दो संदिग्‍धों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस गांव के एक कोरोना पॉजिटिव की पहले ही मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

इससे पहले झारखंड के बोकारो जिले में एक 72 वर्ष के शख्स की मौत हो गयी थी। उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये जाने के बाद उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। मृतक बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के दलाल टोला का रहने वाला था| बताया जा रहा है कि शख्स को सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसकी कोरोना संक्रमण की जांच की गयी थी और उसका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।

झारखंड में कोरोना से दूसरी मौत हो गई, रविवार को रांची के हिंदपीढ़ी केे कोरोना संक्रमित ने रिम्स मेें दम तोड़ दिया| कोरोना से जान गंवाने वाले इस बुजुर्ग की पत्नी समेत परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित हैं| इधर, मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी जांच रिपोर्ट में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद रविवार को भी बोकारो के दो संदिग्‍धों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  बढ़कर 19 हो गई है । इनमें से दो की मौत हो गई है। शनिवार को रांची के हिंदपीढ़ी तथा हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक-एक और पॉजिटिव केस मिला था। वहीं, कोडरमा में इसका पहला मरीज मिला।

झारखंड में कोरोना से दूसरी मौत, रांची के 56 साल के शख्स ने गंवाई जान

रांची के हिंदपीढ़ी की कोरोना पॉजिटिव महिला के पति की मौत हुई है। सांस लेने की परेशानी के कारण उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। गुरुवार देर रात से ही उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसका पूरा परिवार रिम्स के आइसोलेशन में भर्ती है। पत्नी, बेटा, पिता समेत 5 लोग कोरोना से संक्रमित हैैं। हालांकि बहू और एक 3 साल के नाती की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन उन्हें भी रिम्स में ही 14 दिन क्वारांटाइन के लिए भर्ती किया गया है।

बीते दिन कोडरमा में मिला कोरोना संक्रमित गिरिडीह के राजधनवार का रहनेवाला है। यह 26 वर्षीय युवक 21 मार्च को मुंबई से अपने भाई के साथ लौटा था। वहीं, हजारीबाग के विष्णुगढ़ का भी संक्रमित व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही मुंबई से लौटा था। बताया जाता है कि उसका घर विष्णुगढ़ में ही मिले संक्रमित व्यक्ति के घर से तीन किमी दूर है। इधर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल जैसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों से झारखंड लौटे लोगों में संक्रमण मिलने से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। अबतक ऐसे तीन लोगों में संक्रमण मिल चुका है।

चिंता की बात यह है कि लॉकडाउन लागू होने से कुछ दिनों पहले तथा इसके बाद बड़ी संख्या में मजदूर एवं अन्य लोग कोरोना प्रभावित राज्यों से झारखंड लौटे हैं। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची के रिम्‍स और जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल के अलावा पीएमसीएच, धनबाद को भी कोरोना जांच की स्वीकृति मिल गई है। यहां दो मशीनें कोरोना सैंपल जांच के लिए लगी हैं। रांची के इटकी यक्ष्मा अस्पताल को कोरोना जांच की स्वीकृति नहीं मिली है। झारखंड में अभी तक रिम्स और एमजीएम में ही कोरोना सैंपल की जांच हो रही थी।

अब धनबाद के पीएमसीएच में भी कोरोना की जांच

झारखंड के लिए राहत की खबर है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने शुक्रवार को धनबाद के पीएमसीएच में कोरोना की जांच की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब यहां भी आरटी-पीसीआर टेस्ट हो सकेगा। हालांकि आइसीएमआर ने रांची के इटकी यक्ष्मा अस्पताल में जांच की स्वीकृति नहीं दी। राज्य सरकार ने पीएमसीएच में आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए दो मशीनें लगाई हैं, लेकिन आइसीएमआर से अभी तक जांच की अनुमति  नहीं मिल पाई थी।

इधर, आइसीएमआर ने इटकी यक्ष्मा अस्पताल को जांच की यह कहते हुए स्वीकृति नहीं दी कि यह आवश्यक मानक पूरा नहीं करता। यहां राज्य सरकार ने एक मशीन लगाई है। बता दें कि झारखंड में अभी तक सिर्फ रांची के रिम्स और जमशेदपुर के एमजीएम में ही कोरोना की जांच हो रही थी। इस कारण झारखंड में जांच की गति काफी धीमी थी। अब उम्मीद की जा सकती है कि धनबाद में भी जांच शुरू होने से उन जिलों में भी जांच की गति पकड़ेगी जहां अभी तक बहुत कम जांच हो पा रही थी।

कई जगहों पर इलाज कराता रहा युवक, फिर सामने आई लापरवाही

कोरोना संदिग्धों की पहचान में एक बार फिर जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। गिरिडीह का युवक मुंबई से लौटने के बाद कई दिनों तक अपना इलाज अलग अलग जगहों पर कराता रहा, लेकिन उसे आइसोलेशन में नहीं रखा जा सका। बताया जाता है कि युवक 21 मार्च को ही गिरिडीह लौटा था जबकि तीन अप्रैल से उसे आइसोलेशन में कोडरमा सदर अस्पताल में रखा गया। आशंका जताई जा रही है कि वह इस दौरान कई लोगों के संपर्क में आया होगा। इस मरीज ने गिरिडीह के अलावा कोडरमा के लोगों और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 

कब और कहां मिला कोरोना का मरीज

  1.  31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी में ठहरी मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला पाई गई संक्रमित।
  2. 02 अप्रैल : हजारीबाग के  विष्णुगढ़ के एक व्यक्ति में मिला संक्रमण। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।
  3. 05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।
  4. 06 अप्रैल :  रांची के हिंदपीढ़ी की एक और महिला में संक्रमण।
  5. 08 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के पांच और लोगों में संक्रमण, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज। गोमिया के मरीज की मौत हो गई है।
  6. 09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा में मिला एक और पॉजिटिव केस।
  7. 11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी तथा हजारीबाग में एक-एक और मरीज। कोडरमा (गिरिडीह का रहनेवाला) में पहला मरीज।

किस जिले में अबतक कितने मिले मरीज

  1. रांची (हिंदपीढ़ी) :  08
  2. बोकारो : 06
  3. हजारीबाग : 02
  4. कोडरमा/गिरिडीह : 01

कोरोना फैक्ट फाइल

  1. शनिवार को कुल 231 कोरोना संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
  2. अबतक कुल 1,912 कोरोना संभावित लोगों की जांच हुई है। इनमें 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 1,529 की रिपोर्ट निगेटिव है।
  3. 366 सैंपल की जांच रिपोर्ट लंबित है। इनमें शनिवार को भी लिए गए 231 सैंपल शामिल हैं।
  4. वर्तमान में 1,16,214 लोग होम क्वारंटाइन में हैं, जबकि 15,534 लोग अस्पतालों के क्वारंटाइन सेंटर में हैं।
  5. चीन, नेपाल, इटली, मलेशिया आदि देशों से लौटे 2,445 लोग अभी भी आइसोलेशन में हैं। 723 लोगों का आइसोलेशन पीरियड खत्म हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.