Move to Jagran APP

Corona in Jharkhand: झारखंड में समुदाय में नहीं फैला कोरोना, स्‍वास्‍थ्‍य महकमा ALERT

Jharkhand Coronavirus Cases News Update लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने गुरुवार को कहा कि झारखंड में कोरोना समुदाय में नहीं पहुंचा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 05:05 AM (IST)
Corona in Jharkhand: झारखंड में समुदाय में नहीं फैला कोरोना, स्‍वास्‍थ्‍य महकमा ALERT
Corona in Jharkhand: झारखंड में समुदाय में नहीं फैला कोरोना, स्‍वास्‍थ्‍य महकमा ALERT

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि राज्य में कोरोना अभी समुदाय में नहीं पहुंचा है। यहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन के अभी कोई संकेत नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में राज्य के 10 जिलों में करोए गए सेरो कम्युनिटी सर्वे के परिणाम के आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार, सर्वे रिपोर्ट में यह बात सामने आई क‍ि यहां कोरोना का सेरेा प्रीविलेंस रेट 0.63 पाया गया है जो कि काफी कम माना जा रहा है।

loksabha election banner

रिपोर्ट के अनुसार, रांची में यह प्रीविलेंस रेट सबसे अधिक 2.4 फीसद है। इसके बाद पलामू का स्थान है जहां यह दर 1.6 फीसद है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेरो पॉजिटिविटी का प्रीविलेंस सबसे अधिक 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में देखा गया। इसके बाद 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में यह पॉजिटिविटी रेट पाया गया है। बता दें कि आइसीएमआर द्वारा राज्य के 10 जिलों में यह सर्वे पिछले माह कराया गया था। इनमें हजारीबाग, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, दुमका तथा पलामू शामिल हैं। इससे पहले राज्य में सिमडेगा, पाकुड़ तथा लातेहार में यह सर्वे कराया गया था। 

कोरोना का कहां क‍ितना प्रीविलेंस रेट

जिला - सैंपल जांच -पाज‍िटिव - प्रीविलेंस रेट

  1. बोकारो 465 3 0.64
  2. धनबाद 502 01 0.20
  3. दुमका 501 01 0.20
  4. पूर्वी सिंहभूम 495 00 00
  5. गढ़वा 410 00 00
  6. हजारीबाग 522 03 0.57
  7. खूंटी 501 03 0.60
  8. पलामू 421 07 1.66
  9. रांची 444 11 2.40
  10. प सिंहभूम  500 01 0.20

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.