Move to Jagran APP

Coronavirus in Jharkhand: झारखंड क्रिटिकल से तीन गुणा आगे, राज्‍य में एक लाख में 49, रांची में 229 कोरोना संक्रमित

Coronavirus in Jharkhand झारखंड में एक लाख आबादी पर 49 मरीज वर्तमान में संक्रमित हैं। इस तरह राज्य में क्रिटिकल के मानक से तीन गुना से अधिक मरीज वर्तमान में कोरोना संक्रमित हैं। ये मरीज या तो होम आइसोलेशन में हैं या फिर उनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:21 PM (IST)
Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में एक लाख आबादी पर 49, रांची में 229 कोरोना संक्रमित हैं।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Coronavirus in Jharkhand भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) किसी भी राज्य या जिले में प्रति एक लाख आबादी पर 15 से अधिक संक्रमित मरीज (एक्विटव केस) होने को क्रिटिकल मानता है। लेकिन राज्य में संक्रमण की स्थिति इस हद तक पहुंच गई है कि झारखंड में इतनी आबादी पर 49 मरीज वर्तमान में संक्रमित हैं। इस तरह, राज्य में क्रिटिकल के मानक से तीन गुना से अधिक मरीज वर्तमान में कोरोना संक्रमित हैं। ये मरीज या तो होम आइसोलेशन में हैं या फिर उनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। चिंता की बात यह है कि रांची में इतनी आबादी पर 229 मरीज वर्तमान में संक्रमित हैं। यह अनुपात क्रिटिकल दायरे से 15 गुना अधिक है। यहां 14 अप्रैल तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 17,641 है। राज्य में पहली लहर से लेकर अबतक संक्रमित होनेवालों की संख्या डेढ़ लाख से पार पहुंच गई है। वर्तमान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बीस हजार से अधिक हो गई है।

loksabha election banner

झारखंड में कोरोना बेकाबू

  • आइसीएमआर प्रति लाख आबादी पर 15 से अधिक संक्रमित होने को मानता क्रिटिकल
  • झारखंड में सिर्फ चार जिले ही क्रिटिकल दायरे से बाहर
  • आठ जिलों में क्रिटिकल की स्थिति से तीन गुना अधिक संक्रमित मरीज
  • रांची में इस दायरे से 15 गुना से अधिक वर्तमान में हो गए हैं संक्रमित
  • 24 में 17 जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अनुमान से अधिक मिले संक्रमित

राज्य में आठ जिले ऐसे हैं जहां क्रिटिकल के मानक से तीन गुना से अधिक मरीज वर्तमान में संक्रमित हैं। इनमें रांची के अलावा कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ तथा लोहरदगा शामिल हैं। राज्य में वर्तमान में तीन जिले गिरिडीह, सरायकेला खरसावां पलामू तथा पाकुड़ ही ऐसे हैं जो अभी क्रिटिकल स्थिति में नहीं पहुंचे हैं। इधर, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 14 अप्रैल तक बढ़कर 18,524 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने इस अवधि तक 18,770 संक्रमित होने का अनुमान लगाया था। पूरे राज्य के मामले में विभाग का आकलन सही साबित हुआ है, लेकिन राज्य के 24 जिलों में 17 जिले ऐसे हैं जहां स्वास्थ्य विभाग के आकलन से अधिक संख्या संक्रमितों की हो गई है। कई जिले में तो यह संख्या आकलन से काफी अधिक हो गई है। रांची, बोकारो, धनबाद, दुमका, जामताड़ा पश्चिमी सिंहभूम तथा गिरिडीह में ही आकलन से कुछ कम संक्रमित हुए। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने 21 अप्रैल तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,061 होने का भी अनुमान लगाया है।

यह है जिलों की स्थिति

जिला - वर्तमान में संक्रमित - एक लाख आबादी पर वर्तमान में संक्रमित

  1. बोकारो 604 26
  2. चतरा 225 19
  3. देवघर 482 28
  4. धनबाद 656 21
  5. दुमका 729 48
  6. पूर्वी सिंहभूम 2,276 87
  7. गढ़वा 223 15
  8. गिरिडीह 86 03
  9. गोड्डा 290 19
  10. गुमला 365 31
  11. हजारीबाग 901 45
  12. जामताड़ा 288 32
  13. खूंटी 433 71
  14. कोडरमा 750 91
  15. लातेहार 357 43
  16. लोहरदगा 253 48
  17. पाकुड़ 149 14
  18. पलामू 163 07
  19. रामगढ़ 660 61
  20. रांची 7641 229
  21. साहिबगंज 352 27
  22. सरायकेला खरसावां 126 10
  23. सिमडेगा 230 34
  24. पश्चिमी सिंहभूम 287 17

झारखंड 18,524 49 (नोट : संक्रमित मरीजों की संख्या 14 अप्रैल तक की है।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.