Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में कोरोना हुआ कम, फिर भी आधे जिलों में संक्रमण दर 10% से अधिक

Jharkhand Coronavirus Update Hindi News गुमला पूर्वी सिंहभूम व लातेहार में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसद से भी अधिक है। पूरे राज्य के आधे से अधिक एक्टिव केस सिर्फ रांची सहित पांच जिलों में हैं। पांच जिलों में वर्तमान में 21168 एक्टिव केस हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 07:16 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update, Hindi News पांच जिलों में वर्तमान में 21,168 एक्टिव केस हैं।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand Coronavirus Update, Hindi News झारखंड में आंशिक लॉकडाउन लागू होने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण में काफी कमी आई है। यहां एक समय संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) बढ़कर 20 फीसद हो गई थी, लेकिन हाल के दिनों में यह दर घटकर छह से नौ फीसद रही है। इसके बावजूद राज्य के आधे जिले ऐसे हैं, जहां यह दर अभी भी दस फीसद से अधिक है। इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है। हालांकि इन जिलों में भी संक्रमण दर में पहले की अपेक्षा कम हुई है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नौ से 15 मई के बीच देश के 490 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से अधिक रही। इनमें 12 जिले झारखंड के हैं। मतलब यह कि यहां प्रत्येक सौ लोगों की जांच में अभी भी दस से अधिक संक्रमित पाए जा रहे हैं। राज्य के जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट दस फीसद से अधिक रही, उनमें घटते संक्रमण के अनुसार, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, पलामू, रामगढ़, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा बोकारो, गढ़वा, लोहरदगा तथा हजारीबाग शामिल हैं।

गुमला, पूर्वी सिंहभूम तथा लातेहार में तो यह दर 15 फीसद से अधिक है। सबसे बेहतर स्थिति में संताल प्रमंडल है, जिसके सभी जिले में यह दर दस फीसद से कम है। एक्टिव केस की बात करें तो राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या 71 हजार से घटकर 41,386 हो गई है। इनमें आधे से अधिक एक्टिव केस सिर्फ पांच जिले रांची, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, रामगढ़ तथा लातेहार में हैं। इन पांच जिलों में वर्तमान में 21,168 एक्टिव केस हैं।

इन जिलों में पाॅजिटिविटी रेट 10 से अधिक (आंकड़े प्रतिशत में)

गुमला : 18.9, पूर्वी सिंहभूम : 18.1, लातेहार : 17.7, पलामू : 16.2, रामगढ़ : 14.5, रांची : 14.3, पश्चिमी सिंहभूम : 14.3, कोडरमा : 12.9, बोकारो : 12.9, गढ़वा : 12.5, लोहरदगा : 10.9, हजारीबाग : 10.8

इन पांच जिलों में दो से दस हजार के बीच एक्टिव केस

रांची : 10,130, पूर्वी सिंहभूम : 3,998, हजारीबाग : 2,653, रामगढ़ : 2,200, लातेहार : 2,187

इन जिलों में एक से दो हजार के बीच एक्टिव केस

बोकारो : 1,984, गुमला : 1,847, गढ़वा : 1,562, धनबाद : 1,492, देवघर : 1,260, पलामू : 1,254, चतरा : 1,221, लोहरदगा : 1,161, पश्चिमी सिंहभूम : 1,146, कोडरमा 1,110, सिमडेगा : 1,077, गिरिडीह : 1,063, खूंटी : 1,020

इन जिलाें में एक हजार से कम एक्टिव केस

जामताड़ा : 938, सरायकेला खरसावां : 725, दुमका : 494, गोड्डा : 366, पाकुड़ : 329, साहिबगंज : 169

नोट : सभी आंकड़े 15 मई तक के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.