Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में 3 दिनों से लगातार बारिश; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update रांची में बुधवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी है। तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट के चलते ठंड का अहसास भी बढ़ा है। धनतेरस बाजार भी प्रभावित हुआ है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 08:54 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:54 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में 3 दिनों से लगातार बारिश; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। पूरे राज्य में दो दिनों से हो रही बारिश का आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। जनजीवन को प्रभावित कर बरसात ने जहां लोगों को घर में दुबकने को विवश किया वहीं धनतेरस और दीपावली बाजार को भी बुरी तरह प्रभावित किया। बुधवार शाम से गुरुवार शाम तक रांची में 54.4 एमएम और जमशेदपुर में 84.6 एमएम बारिश हुई है। वहीं जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री व डालटनगंज के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार धनतेरस के दिल शुक्रवार को भी मौसम खराब रह सकता है।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक रांची में 23 मिमी, जमशेदपुर में 18 मिमी व डालटनगंज में 0.6 मिमी बारिश हुई। इससे पूर्व बुधवार की शाम से गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तक रांची में 31.4 मिमी और जमशेदपुर में 66.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।दूसरी ओर बरसात के कारण रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत लगभग सभी जगह तापमान में औसतन पांच डिग्री की गिरावट आ गई है।

खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री को अपना चतरा और चाईबासा का कार्यक्रम रद करना पड़ा वहीं दुमका में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जनजातीय छात्र जुटान कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू नहीं जा सकीं। धनतेरस को लेकर बाजार में बरकरार रौनक गुरुवार को बारिश की वजह से फीकी दिखी। वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर आभूषण दुकानों तक में सन्नाटा पसरा रहा।

सड़कों पर दिखा सन्नाटा, जलजमाव बनी परेशानी

राजधानी रांची समेत राज्य के हर हिस्से मेंं बरसात के कारण सड़कों पर और बाजार में सन्नाटा दिखा। वहीं जगह-जगह सड़कों और गलियों में जलजमाव से भी लोग परेशान रहे। कई इलाकों में नालों का कचरा सड़कों पर फैल रहा है। वहीं मिïट्टी के घर गिरने और सड़कों पर पेड़ गिरने की सूचना भी कई इलाकों से आई।

बंगाल की खाड़ी में बना है दबाव

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र अब आंध्र प्रदेश के तटीय व आसपास के क्षेत्रों में स्थित है, जबकि इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को दो या दो से अधिक बार मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि 26 अक्टूबर को हल्की बारिश होगी।

बताया कि शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकांश स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 26 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी व मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 27 व 28 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.