Move to Jagran APP

कांग्रेस ने कहा-भाजपा ने अस्थाना को दिए 20 करोड़, भाजपा बोली-डॉ अजय कार्टून कैरेक्‍टर

कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार ने सीबीआइ के स्‍पेशल डायरेक्‍टर राकेश अस्‍थाना पर गुजरात में पोस्टिंग के दौरान 20 करोड़ रुपये लेने का अारोप लगाया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 01:37 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 05:47 PM (IST)
कांग्रेस ने कहा-भाजपा ने अस्थाना को दिए 20 करोड़, भाजपा बोली-डॉ अजय कार्टून कैरेक्‍टर

रांची, राज्य ब्यूरो। सीबीआइ में घमासान की खबरों के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने दावा किया है कि राकेश अस्थाना ने गुजरात में तैनाती के दौरान भाजपा को 20 करोड़ रुपए दिए थे। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रह चुके डॉ. अजय कुमार ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए राकेश अस्थाना समेत सीबीआइ से जुड़े अफसरों की खिंचाई की।

loksabha election banner

उन्होंने झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की भी निंदा की और राज्य के पुलिस प्रमुख को भी निशाने पर लिया। उन्होंने बकोरिया कांड की सीबीआइ जांच के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि यह पुलिस के कामकाज का उदाहरण है। झारखंड पुलिस को उन्होंने भाड़े का सरकारी गुंडा तक कह डाला। डॉ. अजय प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू थे।

भाजपा ने बताया कार्टून कैरेक्टर : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने डॉ. अजय कुमार को कार्टून कैरेक्टर करार दिया है। आरोपों के बाबत उन्होंने कहा कि डॉ. अजय कुमार का बयान हास्यास्पद है। वे कार्टून कैरेक्टर मिस्टर बीन की तरह हैं और बेबुनियाद आरोप लगाकर सनसनी फैलाना चाहते हैं। झारखंड पुलिस को भाड़े का गुंडा कहने से पहले उन्हें यह सोचना चाहिए था कि वे भी पुलिस अफसर रह चुके हैं।

वे जिस समय चुनाव लड़ रहे थे उस वक्त नक्सलियों से उनकी बातचीत का खुलासा हुआ था। इससे संबंधित आडियो टेप भी पब्लिक डोमेन में है। शाहदेव ने कहा कि राज्य में पुलिस ने नक्सलियों पर नकेल कसी है। डॉ. अजय मारो-भागो की रणनीति पर काम करते हैं। वे दिल्ली से यहां टपकते हैं और बयान देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। आम जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.