Move to Jagran APP

Congress President Election: झारखंड कांग्रेस की पसंद मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर को एक वोट की उम्मीद

Congress President Election झारखंड कांग्रेस की ओर से शशि थरूर को वोट मिलने की उम्मीद कम है। वे मैदान में जरूर है लेकिन मतदाता उनसे दूर हैं। प्रोफेशनल कांग्रेस से महज एक डेलीगेट झारखंड से है। अन्य इकाइयों से उन्हें वोट की उम्मीद कहीं कम है।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaquePublished: Sun, 02 Oct 2022 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 02:13 PM (IST)
Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे व शशि थरूर का फाइल फोटो।

रांची, राज्य ब्यूरो। Congress President Election राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष के शशि थरूर मैदान में टिके जरूर हैं लेकिन झारखंड के मतदाता उनसे दूर हैं। कांग्रेस की विभिन्न इकाइयों को मिलाकर झारखंड में 320 डेलीगेट अध्यक्ष पद के लिए अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वोट करेंगे। यहां शशि थरूर के पक्ष में मतदान होने की उम्मीद बहुत ही कम है। पार्टी की ओर से कुल 320 डेलीगेट्स मतदान करेंगे और इसमें से स्पष्ट तौर पर देखा जाए तो शशि थरूर के सीधे नियंत्रण में प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं।

loksabha election banner

प्रोफेशनल कांग्रेस का महज एक डेलिगेट

बड़ी बात यह है कि झारखंड में प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से महज एक डेलीगेट है। इस प्रकार झारखंड से उन्हें अपने विंग से भी बहुत वोट की उम्मीद नहीं होगी। सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद के लिए होनेवाले चुनाव में झारखंड कांग्रेस के 320 डेलीगेट्स में से थरूर के पक्ष में मामूली संख्या में वोट पड़ने की उम्मीद है। उनके लिए प्रोफेशनल कांग्रेस से जुड़े कुछ नेताओं द्वारा प्रयास किए जाने की बातें भी कही जा रही हैं लेकिन इस प्रयास का असर बहुत अधिक होने की उम्मीद भी नहीं है। उन्हें मिलनेवाले वोटों की संख्या दहाई अंक से भी कम हो तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

खड़गे ही कांग्रेस में गांधी परिवार की पसंद

दरअसल, ऐसा होने के पीछे एक मात्र कारण यह है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट संदेश चला गया है कि खड़गे ही कांग्रेस में गांधी परिवार की पसंद हैं और इसी आधार पर झारखंड के अधिसंख्य डेलीगेट्स उनके पक्ष में एकत्रित होते दिख रहे हैं। ऐसे भी झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से पूर्व में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित हुआ है। अब गांधी परिवार की पसंद के रूप में प्रचारित खड़गे को अधिक वोट मिले तो कोई अचरज की बात नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.