Move to Jagran APP

कांग्रेस का विवाद सुलझाने रांची पहुंचे उमंग सिंघार, 4 दिनों तक मंत्रियों और विधायकों से करेंगे चर्चा

Jharkhand Political Updates कुछ नेताओं के बागी रुख पर भी बात होगी। केंद्र को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सिंघार ने कहा कि झारखंड की सरकार अच्छा काम कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 12:23 PM (IST)
कांग्रेस का विवाद सुलझाने रांची पहुंचे उमंग सिंघार, 4 दिनों तक मंत्रियों और विधायकों से करेंगे चर्चा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Political Updates झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उमंग सिंघार बुधवार को नई दिल्ली से रांची पहुंचे। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में कांग्रेस में बढ़े विवाद को शांत कराने के लिए वे पहुंचे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस के मंत्रियों, बगावत पर उतारू विधायकों और कुछ सीनियर नेताओं से बात करेंगे। उमंग चार दिन रांची में रहेंगे और यहां से लौटकर केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

loksabha election banner

इधर एयरपोर्ट पर मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए सिंघार ने कहा कि झारखंड की सरकार अच्छा काम कर रही है। कोरोना संकट में भी सरकार जनता की पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक काम कर रही है, पार्टी में भी सब कुछ ठीक है। संगठन के पदाधिकारियों एवं विधायकों से चर्चा की जाएगी, अगर कोई परेशानी है तो उसे दूर कर लिया जाएगा। सामाजिक दूरी बनाते हुए उमंग सिंघार संगठन में एक-एक लोगों से मिल रहे हैं और संगठन के कार्यों की जानकारी हासिल कर रहे हैं।

सिंघार के रांची पहुंचने पर बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा आदि ने उमंग का स्वागत किया। उमंग सिंघार एयरपोर्ट से सीधे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे। वे अगले चार दिन यहीं से अपनी गतिविधियां चलाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.