Move to Jagran APP

कांग्रेस विधायकों ने बेरमो में संभाला मोर्चा, झामुमो चलेगा साथ-साथ

रांची बेरमो उपचुनाव को लेकर वहां के सभी चार प्रखंडों में दो-दो विधायकों और नगर परिषद इलाके में भी दो विधायकों को कांग्रेस ने जनसपंर्क की जिम्मेदारी देकर चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। सोमवार को जरीडीह प्रखंड के दाहीटांड़ में अब्दुल गफ्फूर नर्सिंग कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने सभी को एक सूत्र में काम करने का मंत्र भी दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 01:49 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:15 AM (IST)
कांग्रेस विधायकों ने बेरमो में संभाला मोर्चा, झामुमो चलेगा साथ-साथ

रांची : बेरमो उपचुनाव को लेकर वहां के सभी चार प्रखंडों में दो-दो विधायकों और नगर परिषद इलाके में भी दो विधायकों को कांग्रेस ने जनसपंर्क की जिम्मेदारी देकर चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। सोमवार को जरीडीह प्रखंड के दाहीटांड़ में अब्दुल गफ्फूर नर्सिंग कॉलेज परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने सभी को एक सूत्र में काम करने का मंत्र भी दिया। वार रूम व कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह एवं राकेश किरण महतो, अमुल्य नीरज खलखो संभालेंगे।

loksabha election banner

तय किया गया कि प्रखंडों के कांग्रेस एवं झामुमो अध्यक्ष एवं पार्टी के स्थानीय नेता विधायकों के प्रचार कार्यक्रम निर्धारित करेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह बोकारो जिला सोशल मीडिया कमेटी के समन्वय से प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, रांची जिले के 300 नेता एवं कार्यकर्ता पंचायत एवं वार्ड स्तर पर डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार अभियान का मोर्चा संभालेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर से प्रमुख नेताओं को पंचायत एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार की निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा को करारी शिकस्त देकर कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की सरकार को सत्ता सौंपी है। झारखंड की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री अहंकारी रघुवर दास को करारा तमाचा जड़ा है। परंतु, अभी भी भाजपा का दंभ टूटा नहीं है, रघुवर दास अभी भी उल-जलूल बदजुबानी कर रहे हैं। बेरमो उपचुनाव में जनता फिर से भाजपा को धूल चटाएगी।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार कर रही है। वह संघीय ढांचे का अपमान कर रही है। किसानों-मजदूरों के खिलाफ कानून बना रही है। बेरमो विधानसभा की जनता के बीच भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जाने की जरूरत है, जीत सुनिश्चित है। सोमवार को हुई रणनीतिक बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह, जोनल कोआर्डिनेटर रमा खलखो, सुल्तान अहमद, विधायक प्रदीप यादव, ममता देवी, राजेश कच्छप, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, अजय नाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, राकेश किरण महतो, अमुल्य नीरज खलखो, शहजादा अनवर, जोनल प्रवक्ता जमाल अहमद, अनुसूचित जाति विभाग उपाध्यक्ष केदार पासवान बोकारो जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष अवशेष सिंह, अरुण साहू आदि उपस्थित थे।

------------

इन्हें यहां की मिली जिम्मेदारी :

चंद्रपुरा प्रखंड : प्रदीप यादव व राजेश कच्छप

जरीडीह प्रखंड : बंधु तिर्की और ममता देवी

पेटरवार प्रखंड : विक्सल कोनगाड़ी व सोनाराम सिकू

फुसरो नगर परिषद : अंबा प्रसाद व रामचंद्र सिंह

बेरमो प्रखंड : डा. इरफान अंसारी व दीपिका पांडेय सिंह

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.