कांग्रेस नेता बृजलाल खाबरी पहुंचे रांची, संगठन को देंगे धार Ranchi News
खाबरी सोमवार को झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी के साथ सोमवार को बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव भी मौजूद रहेंगे।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 07:07 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 07:07 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी रविवार को रांची पहुंचे। खाबरी सोमवार को झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी के साथ सोमवार को बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव भी मौजूद रहेंगे। इसके पूर्व अनुसूचित जाति विभाग के वरीय उपाध्यक्ष केदार पासवान, राजू राम के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने उनका रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर दामोदर बाल्मीकि, सूरज कुमार पासवान, प्रकाश राम, पप्पू राम, गणेश पासवान आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें