विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Elections 2024: कांग्रेस ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों का किया एलान, यहां देखें कहां-किसे चुनाव मैदान में उतारा?

Published: Tue, 22 Oct 2024 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2024 12:59 AM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव की 21 सीटों पर कांग्रेस ने सोमवार की रात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदीप यादव ...और पढ़ें

Jharkhand Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की सूची।
Jharkhand Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की सूची।

HighLights

  1. पुरानी टीम के साथ ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरी।
  2. चारों मंत्रियों का टिकट बरकरार, ममता को फिर से मौका।
  3. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्वी से टिकट।

जागरण, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार कांग्रेस ने अपनी पुरानी टीम पर ही भरोसा जताया है और एक बार फिर सरकार में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को उनकी पसंदीदा सीट से ही उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्वी से टिकट दिया गया है जबकि रामगढ़ से एक बार फिर ममता देवी को टिकट मिला है।

बरही से कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला को टिकट मिलने पर संशय के बादल छाए हुए हैं। उन्हें देर रात तक टिकट नहीं मिला था। धनबाद समेत कुछ सीटों पर भी मंथन जारी है। धनबाद को लेकर पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल को टिकट दिए जाने की चर्चा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही है लेकिन कांग्रेस सूत्रों ने इसका खंडन किया है।

जामताड़ा में इरफान अंसारी को टिकट

पार्टी ने प्रदीप यादव को पोड़ैयाहाट से उतारा है। जामताड़ा सीट पर इरफान अंसारी पर दांव लगाया है। जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता अपनी किस्मत आजमाएंगे। हटिया में अजय नाथ सहदेव कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। मंडू में जय प्रकाश पटेल ताल ठोकेंगे।

दो चरणों में होंगे चुनाव

झारखंड में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 23 नवंबर को मतगणना होगी। पहले चरण में कुल 43 और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा।

लोहरदगा से वित्तमंत्री मैदान में

शिप्ली नेहा तिर्की को मंडार (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। वह इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। उनके पिता बंधु तिर्की झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। लोहरदगा से वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव मैदान में होंगे। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठबंधन में है।

किसको कहां से टिकट

जामताड़ा: डा. इरफान अंसारी

जरमुंडी: बादल पत्रलेख

पोड़ैयाहाट: प्रदीप यादव

महागामा: दीपिका पांडेय सिंह

बड़कागांव: अम्बा प्रसाद

रामगढ़: ममता देवी

मांडू: जय प्रकाश भाई पटेल

हजारीबाग: मुन्ना सिंह

बेरमो: कुमार जय मंगल

झरिया: पूर्णिमा नीरज सिंह

बाघमारा: जलेश्वर महतो

जमशेदपुर पूर्वी: डॉ. अजय कुमार

जमशेदपुर पश्चिम: बन्ना गुप्ता

जगन्नाथपुर: सोनाराम सिंकू

खिजरी: राजेश कच्छप

हटिया: अजय नाथ शाहदेव

मांडर: शिल्पी नेहा तिर्की

सिमडेगा: भूषण बाड़ा

कोलेबिरा: नमन विक्सल कोंगाड़ी

लोहरदगा: डॉ.रामेश्वर उरांव

मनिका: रामचंद्र सिंह

कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को टिकट

हेमंत सोरेन कैबिनेट में वर्तमान में मौजूद कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख को भी कांग्रेस ने निराश नहीं किया है। बहुत चर्चा चल रही थी कि बादल का टिकट कट जाएगा।

पांच महिला प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा

कांग्रेस की पहली सूची में पांच महिला प्रत्याशियों के भी नाम हैं। इनमें मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के नाम हैं।

यह भी पढ़ें: संताल से कोल्हान तक BJP में भगदड़, कई नेताओं के JMM में जाने की चर्चा; लिस्ट में दिग्गजों के नाम

यह भी पढ़ें: झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में हेमंत सोरेन समेत 33 नेताओं के नाम