बिरसा समाधि स्थल पर भोजन वितरण कार्यक्रम का समापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवाजी नगर के स्वयंसेवकों की ओर से कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पर भोजन वितरण का समापन कर दिया गया। वहीं चार जून को प्रांत प्रचारक संबोधित करेंगे।
जासं, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवाजी नगर के स्वयंसेवकों की ओर से कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल के पास पिछले दो माह से भोजन वितरण कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर में प्रत्येक दिन दोपहर में लगभग 300 लोग भोजन कर रहे थे। भारत भूषण के नेतृत्व में चल रहे इस कार्यक्रम में समाज के लोगों का भी सहयोग मिल रहा था। अंतिम दिन पूरी, सब्जी, बूंदिया आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिंट्टू आदि उपस्थित थे।
हिदू साम्राज्य दिवस पर आरएसएस के प्रांत प्रचारक ऑनलाइन करेंगे संबोधित
जासं, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक हिदू साम्राज्य दिवस पर लोगों को आरएसएस झारखंड के प्रांत प्रचारक रविशंकर ऑनलाइन संबोधित करेंगे। यह प्रसारण चार जून को शाम पांच बजे से वीएसके झारखंड के फेसबुक पेज पर होगा। पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर 56 किताबें लिख चुके डॉ. मंगला प्रसाद को दी विदाई
जागरण संवाददाता, राची : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सह पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर 56 किताबें लिख चुके शिक्षक मंगला प्रसाद मिश्रा को सोमवार को विदाई दी गई। मारवाड़ी प्लस टू उवि में विज्ञान के शिक्षक रहे डॉ मिश्रा 31 मई को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति पर स्कूल के प्राचार्य ब्रजकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमें उम्मीद है कि छात्रों को ऐसे शिक्षकों का लाभ मिलता रहेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि शिक्षा विभाग जब चाहे वे बच्चों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। डॉ. मंगला की 22 पुस्तकें अंग्रेजी व शेष हिंदी माध्यम में हैं। प्लस टू स्तर पर नागालैंड, मेघालय, ओडिशा बोर्ड में इनकी पुस्तकें पढ़ाई जाती है। इनकी कुछ पुस्तकें जर्मनी, यूएई, केन्या, नैरोबी आदि देशों में भी पढ़ाई जाती है। विदेशी जर्नल में अनुसंधान पत्र प्रकाशित हुए हैं।