Move to Jagran APP

झारखंड में महागठबंधन से छिटका CPI, अब तीसरे मोर्चे की कवायद

Communist Party of India. नेताओं ने कहा कि झामुमो कांग्रेस राजद को मिलाकर बनने वाले विपक्षी महागठबंधन वास्तव में लूटगठबंधन है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 11:40 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 11:40 AM (IST)
झारखंड में महागठबंधन से छिटका CPI, अब तीसरे मोर्चे की कवायद
झारखंड में महागठबंधन से छिटका CPI, अब तीसरे मोर्चे की कवायद

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में भाजपानीत गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन से इतर तीसरे मोर्चे की कवायद भी तेज हो गई है। विपक्षी महागठबंधन से वामदल छिटकने लगे हैं। शुक्रवार को पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, सीपीआइ के राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता, झारखंड आंदोलन के कद्दावर नेता सूर्य सिंह बेसरा ने इसपर दिनभर मंत्रणा की। तय किया गया कि तीसरा मोर्चा समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर जनता के समक्ष विकल्प पेश करेगा।

loksabha election banner

मनेरेसा हाउस परिसर में इस बाबत गठित जनमत की एक उच्चस्तरीय बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्णा मार्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने किया। बैठक में नेताओं ने रणनीति बनाई कि भाजपा और उससे मुकाबले के लिए बन रहे विपक्षी महागठबंधन की  असलियत को जनता के समक्ष रखना है। असली मुकाबला भाजपा से होगा। झामुमो, कांग्रेस, राजद को मिलाकर बनने वाले विपक्षी महागठबंधन  वास्तव में लूटगठबंधन है। इस भ्रष्ट गठबंधन के बदले में राज्य को नई दिशा और दशा प्रदान करने के लिए जनमत की सरकार बनाने का निर्णय लिया गया।

सूर्य सिंह बेसरा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और विपक्षी महागठबंधन को चुनाव में पराजित करना है। जनमत भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ नारा के साथ जनता के पास जाएगी। बैठक में मौजूद सीपीआइ के भुनेश्वर मेहता ने कहा कि जनमत एक मजबूत तीसरा फ्रंट और झारखंडियों का एकमात्र विकल्प बनेगा। इस बैठक में वाम दलों के सभी घटक दलों ने जनमत में शामिल होने की सहमति दी।

झामुमो उलगुलान के महासचिव बेनीलाल महतो, जेपीपी के प्रधान महासचिव दिल बहादुर और उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के अध्यक्ष पुष्पा सेकुन्दा टेटे, आल इंडिया पीपुल्स फोरम के राष्ट्रीय परिषद सदस्य वसीर अहमद, झारखंड आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के अध्यक्ष राजू महतो, तृणमूल कांग्रेस के धनंजय महतो ,आजसू के अध्यक्ष दीपक महतो और महासचिव दिनकर कच्छप, झारखंड पार्टी के संगठन सचिव विनय केरकेट्टा, झारखंड उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष रवि पीटर, झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष धर्म दयाल साहू आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.