पानी नहीं होने से पलायन को मजबूर हैं देवी मंडप के लोग
रांची : वार्ड 53 का तुपुदाना देवी मंडप का क्षेत्र रांची का सबसे खतरनाक ड्राइजोन इलाका है। यह
रांची : वार्ड 53 का तुपुदाना देवी मंडप का क्षेत्र रांची का सबसे खतरनाक ड्राइजोन इलाका है। यहां पूरे भर पानी की किल्लत रहती है। एक बड़ा तालाब था, जहां लोग नित्य क्रिया से लेकर कपड़ा धोने और नहाने का कार्य करते थे। लेकिन यह तालाब भी पिछले दो सालों से सूखा पड़ा है। देवी मंडप के लोग तालाब की गहराई और जीर्णोद्धार के लिए पार्षद, विधायक एवं सांसद सभी के पास पहुंचे, लेकिन अभी तक तालाब जीर्णोद्धार की आस में सूखा पड़ा है। अब तो वहां सदियों से रह रहे स्थानीय लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं। पलायन कर रहे लोगों में विजय राम, किशोर साहू, मनोज साहू, विनोद साहू, नवल, भोला राम आदि शामिल हैं। मिनी एचवाइडीटी भी पड़ा है खराब
नगर निगम द्वारा बनाया गया मिनी एचवाइडीटी भी चार महीनों से खराब पड़ा है। दो चापाकल थे, जिनका भी पानी सूख चुका है। निगम का टैंकर तीन दिनों पर आता है। स्थिति ऐसी है कि लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
पानी के बिना हम यहां मुश्किल से जी रहे हैं। सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, सालों भर यहां पानी की किल्लत रहती है। : सुजीत कुमार। हमेशा पानी को लेकर परेशानी होती है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई अंतर नहीं देखने को मिला है।
: राजेंद्र साहू। देवी मंडप के पास के तालाब के सूखने के बाद समस्या बढ़ी है। चापाकल और अन्य सुविधाओं के लिए विभाग को ध्यान देना चाहिए।
: संतोष कुमार। कोई भी हमारी परेशानी सुनने को तैयार नहीं है। पानी को लेकर सभी लोग चिंतित हैं। इसका समाधान जल्दी ही होना चाहिए।
: अनंत साहू। नगर निगम को बार-बार आवेदन देने के बावजूद पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस बार निगम की बैठक में मामला उठाया जाएगा और मिनी एचवाईडीटी की मरम्मत कर प्रतिदिन पानी की सप्लाई की जाएगी।
: निर्मला कच्छप, पार्षद, वार्ड 53।