Move to Jagran APP

इस कर्नल की विदेशी पत्नी को चाहिए भारत की नागरिकता, जानिए क्‍यों

भाविनी नीना झाला मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम (यूके) की रहने वाली हैं और शादी के बाद लंबे समय से कर्नल के साथ ही रह रही हैं। वह रांची के नामकुम में पिछले एक साल से रह रही हैं।

By Edited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 07:38 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 02:29 PM (IST)
इस कर्नल की विदेशी पत्नी को चाहिए भारत की नागरिकता, जानिए क्‍यों
इस कर्नल की विदेशी पत्नी को चाहिए भारत की नागरिकता, जानिए क्‍यों

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। सेना में पदस्थापित कर्नल केडीए झाला की विदेशी पत्नी भाविनी नीना झाला को भारत की नागरिकता चाहिए। इसके लिए नीना ने झारखंड सरकार को आवेदन देकर नागरिकता देने का आग्रह किया है। नीना मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम (यूके) की रहने वाली हैं और शादी के बाद लंबे समय से कर्नल के साथ ही रह रही हैं। वह रांची के नामकुम में पिछले एक साल से रह रही हैं।

loksabha election banner

कर्नल केडीए झाला सेना के 61 पैदल उपखंड में उप कमांडर के पद पर स्थायी रूप से तैनात हैं। नीना के आवेदन पर रांची पुलिस, जिला अपराध ब्यूरो के अधिकारियों ने छानबीन की है, जिसमें उसकी छवि बेदाग मिली है। रांची पुलिस की हरी झंडी के बाद उपायुक्त रांची ने विदेशी नागरिकता देने की अनुशंसा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से की है।

उन्होंने अपनी अनुशंसा की प्रति केंद्रीय गृह मंत्रालय में विदेशी विभाग के नागरिकता शाखा को भी भेजी है, ताकि इसपर उचित निर्णय लिया जा सके। गृह विभाग में उक्त फाइल पर विचार-विमर्श चल रहा है। भाविनी नीना झाला ने बातचीत में बताया कि उसे भारत के लोग और यहां का वातावरण खूब भाता है। वह अब आगे का जीवन यहीं गुजारना चाहती है। इसलिए वह सरकार से आग्रह कर रही है कि उसे भारत की नागरिकता दी जाए। मालूम हो कि वह यूके की रहनेवाली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.