Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: पढ़ें राहत की खबर, झारखंड में इस बार नहीं होगा सर्दी का सितम; दिसंबर से फरवरी तक मामूली ठंड

Jharkhand Weather Update मौसम विभाग के मुताबिक इस सीजन में शीतलहर का प्रकोप नहीं होगा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 04:45 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: पढ़ें राहत की खबर, झारखंड में इस बार नहीं होगा सर्दी का सितम; दिसंबर से फरवरी तक मामूली ठंड
Jharkhand Weather Update: पढ़ें राहत की खबर, झारखंड में इस बार नहीं होगा सर्दी का सितम; दिसंबर से फरवरी तक मामूली ठंड

रांची, जेएनएन। Jharkhand Weather Update इस बार झारखंड में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। दिसंबर से फरवरी तक झारखंड में ठंड का मौसम सामान्य रहेगा। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत इन तीन महीनों में न्यूनतम तापमान सामान्य की अपेक्षा 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से थोड़ा नीचे रहेगा। भारत मौसम विभाग के अनुसार इस बार पूर्वी भारत में पहले के वर्षों की अपेक्षा शीतलहर का प्रकोप कम होगा।  मौसम विभाग के ऑल टाइम रिकॉर्ड के अनुसार 29 दिसंबर 2014 को सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

loksabha election banner

बुधवार व गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम पूर्वानुमान के तहत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार व गुरुवार को दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल उत्तर-पूर्व की ओर हवा प्रवाहित हो रही है। जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। आगामी दो दिनों के बाद हल्की पुरवइया हवा प्रवाहित होगी, जिसके कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में आगामी चार दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद आसमान साफ रहेगा। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.6 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तापमान की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

इन राज्यों में कम पड़ेगी ठंड

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा और तेलंगाना। 

मंगलवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची       24.6       13.4
  2. कांके      23.0       11.8
  3. जमशेदपुर  27.8       14.4
  4. डालटनगंज 26.2       15.5
  5. बोकारो     27.1       14.1
  6. चाईबासा   27.4       13.0
  7. दुमका      27.9       12.2      

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम  न्यूनतम

  1. रांची        83       57
  2. जमशेदपुर   81       72
  3. डालटनगंज  84       63
  4. चाईबासा    74       88
  5. बोकारो      86       83

पिछले 10 वर्षों में रांची का तापमान दिसंबर माह में

वर्ष       तिथि   न्यूनतम

2009     27   7.4

2010     22   5.6

2011     18   5.8

2012     28   5.9

2013     02   7.1

2014     29   4.0

2015    26   5.3

2016    22   8.0

2017    18   8.0

2018    30   4.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.