Move to Jagran APP

विकास विरोधी शक्तियों को बेनकाब करेंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, इस कारण विकास विरोधी शक्तियां छटपटा रही हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 10:54 AM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 02:50 PM (IST)
विकास विरोधी शक्तियों को बेनकाब करेंगे: मुख्यमंत्री
विकास विरोधी शक्तियों को बेनकाब करेंगे: मुख्यमंत्री

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विकास विरोधी शक्तियों को बेनकाब करने की बात कही है। शनिवार को रांची में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग की विचार गोष्ठी में उन्होंने इन शक्तियों को बेनकाब करने में इस वर्ग विशेष का सहयोग भी मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में एक ओर राष्ट्रवाद है तो दूसरी ओर राष्ट्र विरोधी शक्तियां हैं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, इस कारण विकास विरोधी शक्तियां छटपटा रही हैं। विकास विरोधी शक्तियां केवल मोदी हटाओ और भाजपा हटाओ के नारे के साथ एकजुट हो रही हैं। ऐसी शक्तियों को पहचानकर उनकी पोल खोलने की जिम्मेदारी समाज के हर तबके की है। उन्हें बेनकाब कर राष्ट्र की सेवा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिए गए अंत्योदय के मंत्र के साथ सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। देश में 60 साल से ज्यादा शासन करने वाली पार्टी काफी समस्याएं छोड़ गई है। आजादी के इतने सालों बाद भी गांव में बिजली, आधारभूत संरचना, सिंचाई की सुविधा नहीं है। 

कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत कर गांव-गांव को जोड़ने के काम की शुरुआत की। गांवों में शिक्षा की अलख जागने के लिए सर्व शिक्षा अभियान भी उनके द्वारा ही शुरू किया गया था। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और स्वामी विवेकानंद के भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करना शुरू किया है।

उनका मानना है कि गांव, गरीब, किसान, शोषित, पीडि़त वंचितों के विकास के बिना भारत विश्र्व गुरु नहीं बन सकता। चार साल की सरकार के दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर देशभर की महिलाओं को शौचालय की सौगात दी है। उज्ज्वला योजना के रूप में महिलाओं और बच्चों को धुआं रहित बीमारियों से बचाने का अभियान शुरू किया है। झारखंड देश का पहला राज्य है जहां गैस के साथ चूल्हा भी फ्री दिया जा रहा है। अगले दो माह में और 15 लाख गरीब बहनों को कनेक्शन दिया जाएगा। 
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.