Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम रघुवर बोले, झारखंड का विकास ही हमारा ध्येय

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 01:24 PM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 08:50 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम रघुवर बोले, झारखंड का विकास ही हमारा ध्येय
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम रघुवर बोले, झारखंड का विकास ही हमारा ध्येय

रांची, जेएनएन। 72वें स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार बेदाग है। झारखंड का विकास ही हमारा ध्येय है। एक समय भ्रष्टाचार के लिए जाना जाने वाला राज्य आज विकास के लिए देश के प्रथम चार राज्यों में खड़ा है। सीएम ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य 3.25 करोड़ लोगों की सेवा है।

loksabha election banner

दिलाई ये शपथ
-हम अपने झारखंड को स्वच्छ बनाएंगे।
-हम झारखंड से गरीबी को मार भगाएंगे।
-हम झारखंड में फिर से भ्रष्टाचार पनपने नहीं देंगे।
-हम झारखंड से उग्रवाद को उखाड़ फेंकेंगे।
-हम झारखंड से वंशवाद का खात्मा करेंगे।
-हम झारखंड से अशिक्षा को दूर करेंगे।
-हम झारखंड में जातिवाद की जड़ें काटकर रहेंगे।
-हम झारखंड में संप्रदायवाद को पनपने नहीं देंगे।

प्रमुख बातें
-अब तक हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे।
-31 लाख 50 हजार से अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराए गए।
- एक लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी गई।
-रोजाना तीन किलोमीटर सड़क बन रही है।
-भटके हुए लोगों से मुख्य धारा में लौटने की अपील।
-14.5 लाख लोगों के बीच 5430 करोड़ का मुद्रा लोन वितरित।
-राष्ट्रीय युवा दिवस तक निजी क्षेत्र में 1 लाख रोजगार।
- सार्वजनिक उपक्रमों में 10 हजार लोगों को नौकरी।
-300 से ज्यादा भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया गया।

परेड का निरीक्षण करते सीएम रघुवर दास।

 

दुमका में परेड का निरीक्षण करतीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू।

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने झंडारोहण किया इस दौरान हाई कोर्ट के सभी जज व अधिवक्ता मौजूद रहे।

सिमडेगा केपरमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने झंडोतोलन किया।

टाटा स्टील में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राष्ट्र ध्वज को सलामी देते प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन।

धनबाद के वासेपुर में इस तरह मना स्वतंत्रता दिवस। 100 मीटर लंबे तिरंगे झंडे के साथ स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाल कर राष्ट्रप्रेम का इजहार किया। यह वही वासेपुर है, जिसकी पृष्ठभूमि पर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर बनी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.