विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम से मिले रघुवर, रिपोर्ट कार्ड सौंपा; गिनाई उपलब्धियां

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 21 Sep 2017 09:42 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 05:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में अब तक किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट पीएम नरेंद्र मोदी को सौंपी।

पीएम से मिले रघुवर, रिपोर्ट कार्ड सौंपा; गिनाई उपलब्धियां
पीएम से मिले रघुवर, रिपोर्ट कार्ड सौंपा; गिनाई उपलब्धियां

रांची, जेएनएन। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर 1000 दिनों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। सीएम ने तमाम विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लेखा-जोखा भी पीएम के समझ प्रस्तुत किया। शुक्रवार को राज्य में रघुवर सरकार के एक हजार दिन पूरे हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, गुरुवार को सीएम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने अब तक किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट पीएम को दी। इस दौरान सीएम ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन और पारदर्शी व्यवस्था के तहत हुए कार्यों का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया।

इनमें वो रिपोर्ट भी शामिल हैं हाल के दिनों में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत की गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं दो दिन पूर्व रांची से लौटे हैं और रघुवर सरकार की भरपूर प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ेंः माननीय हुए मालामालः सीएम, विधायकों व मंत्रियों का बढ़ा वेतन