Move to Jagran APP

Gandhi Jayanti 2019: पतरातू रिजाॅर्ट पर्यटन केंद्र का CM रघुवर दास ने किया उद्घाटन; जानें इसकी खासियत

68 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे विकास कार्यों के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया है। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस विकसित पर्यटन केंद्र का उद्घाटन किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 06:55 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 07:05 PM (IST)
Gandhi Jayanti 2019: पतरातू रिजाॅर्ट पर्यटन केंद्र का CM रघुवर दास ने किया उद्घाटन; जानें इसकी खासियत

रांची, जेएनएन। Jharkhand Tourism रामगढ़ के पतरातू डैम का मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने उद्घाटन किया। गांधी जंयती (Gandhi Jayanti 2019) के यादगार मौके पर पर्यटकों को यह सौगात सरकार की ओर से दी गई। इस मौके पर सीएम ने कहा कि ये रिसॉर्ट रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है। आने वाले समय में ये रिसॉर्ट पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।

loksabha election banner

कहा कि पर्यटक स्थलों का विकास कर झारखंड के विकास को नई दिशा दी जाए, इसी सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है। यहां 68 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया है। पतरातू में पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए दूसरे व तीसरे चरण में डैम पर सरदार बल्लभभाई पटेल की ऊंची प्रतिमा लगाए जाने समेत कई अन्य काम कराए जाने हैं। इस मौके पर सीएम के साथ्‍ा हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्‍हा के अलावा पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पतरातू डैम अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बनेगा। यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है और यह धीरे-धीरे पूरा भी होता जा रहा है। विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनने के बाद देश ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी आएंगे। पर्यटन केंद्र बनने केे बाद यहां प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पतरातू डैम का विकास तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में 68 करोड़ की लागत से कराया गया विकास कार्य पूरा हो चुका है।

शिलान्यास के बाद दूसरे फेज का काम एक सप्ताह के अंदर आरंभ हो जाएगा। टूरिस्टों की सुविधाओं के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हिन्दू, बौध, जैन का अदभुत संगम स्थल है। यहां पर्यटन की असीम संभवनाएं हैं। इसी को देखते हुए ईटखोरी, पारसनाथ, रजरप्पा मंदिर, अंजनी धाम गुमला को भी उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा बौध स्तूप ईटखोरी में बनने जा रहा है। पारसनाथ को रेल लाइन से जोड़ा जा रहा है।

रघुवर दास ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में झारखंड का विकास होने से आर्थिक रूप से हमारा राज्य मजबूत होगा। विदेशी मुद्राएं भी आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता विकास के साथ चल रही है। बिना जनता के भागीदारी के विकास संभव नहीं है। उद्घाटन समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिंन्हा, पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा ने भी संबोधित किया। समारोह में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

सोमवार को पर्यटन विभाग के डायरेक्टर संजीव बेसरा के साथ ज्वाइंट डायरेक्टर अनमोल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर विद्यानंद पंकज शर्मा समेत आधा दर्जन अधिकारियों और विकास कार्य करा रही कंपनी के प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों का जायजा लिया।

भव्य गेट की बनावट और दीवारों की चित्रकारी भी खींच रही ध्यान

प्रथम चरण के कार्य में आकर्षक मुख्य द्वार, पैदल पथ का निर्माण, छठ घाट का निर्माण, चिल्ड्रेन पार्क, दुकानें, पार्किंग एरिया, गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा डैम टापू का सुंदरीकरण किया गया है। साथ ही विकसित क्षेत्र की दीवारों को म्यूरल आर्ट से सजाया गया है।

पिठोरिया घाटी क्षेत्र का भी होगा सुंदरीकरण

रांची से पतरातू लेक रिजॉर्ट जाने के क्रम में पडऩे वाली पिठोरिया घाटी क्षेत्र को भी विकसित करने की योजना है। पर्यटकों की आवश्यकता को देखते हुए घाटी क्षेत्र में दुकानें बनाई जाएगी। साथ ही घाटी के सेल्फी प्वाइंट को भी आकर्षक रूप से डेवलप किया जाएगा। इसके अलावा पूरे घाटी क्षेत्र में आवश्यक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षा के भी इंतजाम

पतरातू लेक रिजार्ट आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे डैम पर्यटन क्षेत्र में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही डैम मुख्य द्वार पर बैगेज स्कैनर लगाया गया है।

डैम होगा प्लास्टिक प्रतिबंधित क्षेत्र

पतरातू लेक रिजार्ट के पर्यटन क्षेत्र को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त रखने के लिए इसे प्लास्टिक प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.