Move to Jagran APP

तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम रघुवर ने दीपिका को दी बधाई

तीरंदाजी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की बिटिया दीपिका कुमारी को सीएम रघुवर दास ने आज ट्वीट कर बधाई दी है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 03:42 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 04:53 PM (IST)
तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम रघुवर ने दीपिका को दी बधाई
तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम रघुवर ने दीपिका को दी बधाई

रांची, जेएनएन। अमेरिका की साल्टलेक सिटी में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की बिटिया दीपिका कुमारी को सीएम रघुवर दास ने आज ट्वीट कर बधाई दी है। उनके मुताबिक, दीपिका ने झारखंड ही नहीं बल्कि दुनि‍याभर में देश का गौरव बढ़ाया है। पूरे हिंदुस्तान को आप पर गर्व है। आप यूं ही देश का नाम रोशन करती रहें।

loksabha election banner

 

अपने खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रही अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झारखंड की टाटा आर्चरी एकेडमी की दीपिका कुमारी ने छह साल के बाद विश्वकप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अमेरिका में आयोजित विश्व कप प्रतियोगिता में दीपिका ने खराब फार्म से उबरकर विश्वकप के तीसरे चरण में जर्मनी की मिशेली क्रोपेने को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दीपिका ने जर्मनी की मिशेली क्रोपेन को 7-3 से हराया और 6 साल बाद व‌र्ल्ड कप में स्वर्ण पदक भारत के नाम किया।

इसके पहले दीपिका ने व‌र्ल्ड कप फाइनल में 4 बार (2011, 2012, 2013 और 2015) रजत पदक जीता था। दीपिका ने इस जीत के साथ ही तुर्की के सैमसन में होने वाले तीरंदाजी व‌र्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह इस सत्र की आखिरी प्रतियोगिता है, जिसमें वो सातवीं बार देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दीपिका ने इसके पहले साल 2012 की विश्वकप प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता था।

ऐसे तय हुआ स्वर्ण पदक का सफर

दीपिका ने संभावित 30 अंकों में से 29 अंक बनाकर बेहतरीन शुरुआत की और 2-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने इसके बाद क्रोपेन के साथ अंक बाटे। जर्मन खिलाड़ी ने तीसरा सेट जीतकर मुकाबला 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद दीपिका ने 29 और 27 के स्कोर पर चौथा और पांचवां सेट जीता। इस दौरान जर्मन खिलाड़ी क्रोपेन का स्कोर 26 रहा। इस तरह से भारतीय खिलाड़ी ने 7-3 से मैच अपने नाम कर लिया।

आखिरकार मैं सफल रही: दीपिका

दीपिका ने विश्वकप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि आखिरकार मैंने यह प्रतियोगिता जीत ली। यह बहुत जरूरी थी। इस मैच के दौरान दीपिका ने बताया कि मैं दोहरा रही थी कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो। अपने खेल का लुत्फ उठाओ और जीत या हार को भूल जाओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.