Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    36 के हुए महेंद्र सिंह धौनी, रांची में फैंस ने इस तरह मनाया जन्मदिन

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jul 2017 02:32 PM (IST)

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महेंद्र सिंह धौनी को जन्मदिन पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।

    Hero Image
    36 के हुए महेंद्र सिंह धौनी, रांची में फैंस ने इस तरह मनाया जन्मदिन

    रांची, जेएनएन। महेंद्र सिंह धौनी के 36वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। धौनी को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 

    रांची के राजकुमार और भारतीय टीम के सदस्य धौनी का जन्मदिन खेल प्रेमियों ने मनाया। इस दौरान 36 पाउंड का केक विधायक नवीन जायसवाल की मौजूदगी में काटा गया। सभी ने धौनी के लिए लंबी उम्र की दुआ की।

    रांची के द काया सेलून में हर साल की तरह इस बार भी धौनी का जन्मदिन मनाया गया। इस बार उनके 36वें जन्मदिन पर 36 पाउंड का केक काटा गया।

    भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धौनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था। धौनी आज 36 साल के हो गए हैं। धौनी भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कप्तान रहे हैं, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। कैप्टन कूल और माही के नाम से मशहूर धौनी की बल्लेबाजी के मुरीद पूरी दूनिया के क्रिकेटर हैं

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्र सिंह धौनी एमएस धौनी के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका जन्म सात जुलाई, 1981 झारखंड के रांची में एक राजपूत परिवार में हुआ था। कैप्टन कूल धौनी हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए काफी मशहूर हैं। मैदान में भले ही धौनी खुशमिजाज रहकर कूल कैप्टन बने रहें, लेकिन कभी -कभी वे हवा शॉट लगाते हैं। उनके द्वारा लगाए गए शॉट्स में एक है हेलीकॉप्टर शॉट।

    धौनी की क्रिकेट की दुनिया हेलीकॉप्टर शॉट के लिए फेमस हैं। धौनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो 162 मीटर से लेकर 120 मीटर लंबे ताबड़तोड़ छक्के मारते हैं। हेलीकॉप्टर शॉट के लिए धौनी काफी मशहूर हैं। 

    देखें तस्वीरें, 36 के हुए महेंद्र सिंह धौनी