विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खतियान संबंधी विधेयक लौटाने पर बोले CM हेमंत सोरेन- राज्यपाल की आपत्तियों को दूर करने का करेंगे प्रयास

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Tue, 31 Jan 2023 05:13 PM (IST)

1932 की खतियान संबंधित विधेयक को राज्यपाल द्वारा लौटाए जाने पर पत्रकारों केसवालों का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने ...और पढ़ें

राज्यपाल की आशंका को दूर करने का करेंगे प्रयास : हेमंत सोरेन
राज्यपाल की आशंका को दूर करने का करेंगे प्रयास : हेमंत सोरेन

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता: 1932 की खतियान संबंधित विधेयक को राज्यपाल ने लौटाने के बाद से ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। विधेयक को लेकर झामुमो और बीजेपी एक दूसरे पर वार-पलटवार करने में लगे हुए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जब पत्रकारों ने जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं राज्य के दौरे पर निकला ही था तभी रास्ते में मीडिया के माध्यम से पता चला कि राज्यपाल ने 1932 से संबंधित विधेयक लौटा दिया है।

राज्यपाल की आपत्ति और चिंताओं को दूर करने का करेंगे प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने क्या आपत्ति जताई है और किन बातों पर उन्हें चिंता है, यह देखने के बाद ही इस पर कुछ बोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि विधेयक को लेकर राज्यपाल की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।

कई राज्यों में है ऐसा कानून

यह पूछने पर कि 1932 का खतियान को वे लागू कर पाएंगे क्या? इस पर मुख्यमंत्री ने यह कहकर अपनी मंशा जाहिर कर दी कि राज्य के लोगों की पहचान कैसे होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को नौकरी में प्राथमिकता देना है और इस तरह का कानून देश के कई राज्यों ने बनाया है।

मुख्यमंत्री ने बजट पर दिया तीखी प्रतिक्रिया

बजट के संबंध में पूछने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती कुछ है और करती कुछ और है। उन्होंने कहा कि बजट में बोला कुछ जाता है, होता है कुछ और। किसी को कुछ मालूम था कि जीएसटी का अवधि नहीं बढ़ेगी, किसी को पता था कि महंगाई इतनी बढ़ जाएगी। किसी को मालूम था कि एयरपोर्ट बिक्री होंगे, देश के सारे पोर्ट बिक जाएंगे। बजट आने के बाद ही इस पर कुछ कहेंगे।

झारखंड में चल रहा विकास का बयार : मुख्यमंत्री

झारखंड में चारों ओर विकास का बयार बह रहा है। जमशेदपुर में आरओबी का उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग जाम में फंसे रहते थे। वर्षों से यह नहीं बन पाई थी। निश्चित यह बदलाव का बयार है। आने वाले समय में ओवरब्रिज, फ्लाई ओवर का निर्माण भी होगा। आज ही जमशेदपुर से आज हवाई सेवा का भी शुभारंभ हुआ है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व राज्य सरकार के सहयोग से इसे चालू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिले को एयर कनेक्टीविटी से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने लौटाया खतियान संबंधी विधेयक, गरमाई झारखंड की राजनीति, JMM ने BJP को बताया बाहरी जनता पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।