Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इंजीनियरिग, पॉलीटेक्निक संस्थानों की समय पर भरी जाएं सभी सीटें : सीएम

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के तकनीकी संस्थानों में समय पर सभी सीटें भरने के लिए आदेश दिया है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 30 May 2020 11:49 PM (IST)
Hero Image
इंजीनियरिग, पॉलीटेक्निक संस्थानों की समय पर भरी जाएं सभी सीटें : सीएम

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के तकनीकी संस्थानों में समय पर सभी सीटें भरने के लिए मूल काउंसिलिंग खत्म होने के बाद एक चक्र स्पॉट काउंसिलिंग करने का भी निर्देश झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को दिया है। उनके अनुसार, इससे तकनीकी संस्थानों में सीटें रिक्त नहीं रहेंगी तथा सीटों के आवंटन में किसी गड़बड़ी की संभावना भी नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री ने पर्षद को एआइसीटीई द्वारा निर्धारित शेड्यूल के तहत ही काउंसिलिंग पूरा करने का भी निर्देश दिया है, ताकि संस्थानों में समय पर नामांकन हो सके। बता दें कि राज्य के इंजीनियरिग कॉलेजों में दाखिला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई (मेंस) की मेधा सूची के आधार पर ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से होता है। यह काउंसिलिंग झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के माध्यम से होती है। पूर्व में कतिपय कारणों से सीट आवंटन में कई गड़बड़िया रह गई, जिससे संस्थानों और विद्याíथयों को समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण कई सीटें खाली रह गई थीं। इससे बचने के लिए ही मुख्यमंत्री ने नए सत्र से सरकारी तकनीकी संस्थानों में सीटें खाली न रहे, इसके लिए अंतिम चक्र के लिए स्पॉट काउंसिलिंग का निर्देश दिया। विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति करेगी कुलपति का चयन

रांची : राज्य सरकार ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया है। उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसे तहत नई चयन समिति विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई है। राष्ट्रीय विधि अध्ययन शोध विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति तथा भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी बीबी प्रधान इसके सदस्य बनाए गए हैं। यह समिति झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों तथा यूजीसी के निर्धारित मापदंड के आधार पर कुलपति का चयन कर विभाग को उपलब्ध कराएगी।

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति के लिए मंागे आवेदन

रांची : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद पर नियुक्ति के लिए प्रतिष्ठित शिक्षाविद होने के अलावा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव या प्रतिष्ठित अनुसंधान या अकादमिक संगठन में शैक्षणिक तथा प्रशासनिक नेतृत्व का दस वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियुक्ति चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर की जाएगी। इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन 30 दिनों के भीतर आवेदन रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में मांगे गए हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि वर्तमान कुलपति नंद कुमार यादव इंदु का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

कल से शुरू नहीं होगी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई

रांची : राज्य के सरकारी स्कूलों में एक जून से पढ़ाई शुरू नहीं होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अपने उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसके तहत एक जून से स्कूलों में निर्धारित शर्तो के तहत कक्षा आठ से बारहवीं की पढ़ाई शुरू करने की बात कही गई थी। हालांकि स्कूलों में अन्य गतिविधियां एक जून से हो सकेंगी। जैसे स्कूलों में नामांकन तथा किताब वितरण आदि कार्य होंगे, जिसके लिए न्यूनतम दो शिक्षक स्कूल आएंगे। पूर्व के आदेश में एक जून से कक्षा आठ से बारह तथा 15 जून से कक्षा एक से सात के लिए भी पढ़ाई शुरू करने की बात कही गई थी। लेकिन अब 15 जून से भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने की संभावना नहीं दिख रही है।