Move to Jagran APP

Jharkhand CM हेमंत सोरेन ने किया झारखंड विधानसभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ

Hemant Soren Jharkhand News Samachar झारखंड विधानसभा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। अब सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण विधानसभा के अपने टीवी चैनल पर होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्रविंद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ-लोकार्पण किया ।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 08:50 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 09:22 PM (IST)
Jharkhand CM हेमंत सोरेन ने किया झारखंड विधानसभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ
Jharkhand CM हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधान सभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ और लोकार्पण किया।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand CM Hemant Soren, Jharkhand Assembly TV झारखंड विधानसभा की कार्यवाही का अब झारखंड विधानसभा के यूट्यूब चैनल तथा अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण होगा। विधानसभा के अपने टीवी चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ तथा लोकार्पण किया।

loksabha election banner

झारखंड देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जिसकी विधानसभा का अपना टीवी चैनल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए विधानसभाध्यक्ष, विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधान सभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ और लोकार्पण किया। अब विधानसभा की कार्यवाही का  झारखंड विधान के  यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। झारखंड विधानसभा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। अब सदन की सीधी कार्यवाही का सीधा प्रसारण विधानसभा के अपने टीवी चैनल पर होगा।

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा टीवी  का शुभारंभ  करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।  

देश की दूसरी विधानसभा

ज्ञात हो कि झारखंड  देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जिसके विधानसभा  का अपना टीवी है । अब विधानसभा की सीधी कार्यवाही का सीधा प्रसारण  झारखंड विधानसभा के यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा ।  इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.