विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shibu Soren Birthday: शिबू सोरेन के 76वें जन्‍मदिन पर जोरदार जश्‍न की तैयारी, CM हेमंत पिता को देंगे यादगार तोहफा

By Alok ShahiEdited By:
Published: Fri, 10 Jan 2020 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:08 PM (IST)

Shibu Soren Birthday दिशोम गुरु और गुरुजी के नाम से चर्चित शख्सियत मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन शनिवार को रांची में अपना 76वां जन्‍मदिन मनाएंगे।

Shibu Soren Birthday: शिबू सोरेन के 76वें जन्‍मदिन पर जोरदार जश्‍न की तैयारी, CM हेमंत पिता को देंगे यादगार तोहफा
Shibu Soren Birthday: शिबू सोरेन के 76वें जन्‍मदिन पर जोरदार जश्‍न की तैयारी, CM हेमंत पिता को देंगे यादगार तोहफा

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। Shibu Soren Birthday गुरुजी कहें, दिशोम गुरु कहें या फिर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता उन चर्चित शख्सियतों में शुमार हैं, जिनकी धाक प्रदेश नहीं देश तक जमती है। अपने जमाने के धाकड़ नेताओं में शुमार शिबू सोरेन शनिवार को 76 साल के हो जाएंगे। झारखंड आंदोलन के प्रणेता के रूप में पहचाने जाने वाली इस हस्‍ती के जन्‍मदिन को यादगार बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतकर अभी-अभी सत्‍तासीन हुई झामुमो के लिए यह अवसर खास मायने रखता है, इस दौरान गुरुजी को झामुमोनीत महागठबंधन सरकार के रूप में पहले ही बड़ा तोहफा दिया गया है। शनिवार को मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के मौजूदगी में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के जन्मदिन को इस बार अलग और विशिष्‍ट अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारी है।

11 जनवरी को शिबू सोरेन 76वां जन्मदिन मनाएंगे। संघर्ष, करिश्मा और विवादों से भरा झामुमो प्रमुख का सफर अब नए पड़ाव पर आ पहुंचा है। ऐसे में आदिवासी समुदाय के इस गुरू को शुभकामना-बधाई देने राजधानी में पूरे प्रदेश से लोग जुटेंगे। दिशोम गुरू मान्यता रखने वाले शिबू ने झारखंड के अलग राज्य के आंदोलन को मुकाम पर पहुंचाया था। 

सांसद रिश्वत कांड, कोयला घोटाला से लेकर हत्याकांड के आरोपित रहे शिबू सोरेन फिलहाल सभी मामलों में अदालत से बरी किए जा चुके हैं। झारखंड विधानसभा चुनााव में भाजपा को सत्‍ता से बेदखल कर सर्वाधिक सीटें 30 झटकने वाली झामुमो के लिए अभी स्वर्ण युग कहा जा रहा है।  सत्तर के दशक में झामुमो की स्थापना के बाद से हालिया झारखंड विधानसभा के चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शिबू सोरेन के लिए भी सुखद अहसास देने वाला रहा। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन अपनी परंपरागत दुमका सीट से बुरी तरह हार गये ।