Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में गरीबों के बीच बांटे कंबल Ranchi News

Jharkhand. हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में कंबल पाकर लोग बड़े खुश नजर आए। इस दौरान हेमंत सोरेन लोगों से बात करते हुए भी नजर आए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 10:46 AM (IST)
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में गरीबों के बीच बांटे कंबल Ranchi News
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में गरीबों के बीच बांटे कंबल Ranchi News

रांची, जेएनएन। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार रात 9 बजे राजधानी रांची में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में कंबल पाकर लोग बड़े खुश नजर आए। सीएम हेमंत के साथ इस दौरान रांची के डीसी राय महिमापत रे भी मौजूद रहे। पूरे प्रशासनिक अमला के साथ मुख्‍यमंत्री ने गरीबों के बीच कंबल बांटा। इस दौरान वे लोगों से बात करते हुए भी नजर आए। दरअसल, आज उनके पिता शिबू सोरेन का 76वां जन्‍मदिन है। इस खास पर उन्‍होंने गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद चौक, काली मंदिर, रांची स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड आदि अनेक स्थलों पर कंबल के साथ-साथ स्वेटर, ऊनी टोपी और जैकेट का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित रैन-बसेरा का निरीक्षण भी किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शहर के कुछ इलाकों में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को जाकर देखा। बढ़ती ठंड से इन्हें राहत पहुंचाना सरकार का कर्तव्य है। इनके राहत के लिए कंबल वितरण राज्य सरकार का एक छोटा सा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इन सभी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर हो सके, इसके लिए वर्तमान सरकार निरंतर कार्य करेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ इन सभी लोगों को शत प्रतिशत पहुंचे, यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों के जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया कि सभी जिला अपने-अपने जिले में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए फुटपाथों, चौक-चौराहों पर अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील और तत्परता के साथ कार्य करे।

बाबूलाल के 62वें जन्मदिन पर बंटे कंबल और मिठाई

झाविमो समर्थकों ने शनिवार को पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी का 62वां जन्मदिन मनाया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने पार्टी के डिबडीह स्थित केंद्रीय कार्यालय मेें केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया। कुछ कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर दलादली में गरीबों के बीच कंबल बांटे। शनिवार की शाम में बहुबाजार स्थित संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के बीच केक काटे गए। सरोज सिंह, सुरेश साव, राजीव रंजन मिश्रा, संजय टोप्पो, राहुल शाहदेव, तौहीद आलम, सुरेश शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, जीवेश सोलंकी आदि ने बाबूलाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.