Move to Jagran APP

Holi 2020: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार के साथ नेमरा में मनाएंगे होली, ये है शेडयूल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पिता झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन होली के दिन मंगलवार को हेलीकॉप्टर से नेमरा पहुचेंगे और बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री आवास रांची रवाना होंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 06:31 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 06:44 AM (IST)
Holi 2020:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार के साथ नेमरा में मनाएंगे होली, ये है शेडयूल
Holi 2020: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार के साथ नेमरा में मनाएंगे होली, ये है शेडयूल

बरलंगा (रामगढ़), जासं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व इनके पिता झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन होली के दिन मंगलवार को हेलीकॉप्टर से नेमरा पहुचेंगे और बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री आवास रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तीन दिनों का था, लेकिन राज्यसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण वे दो दिनों तक ही नेमरा में रहेंगे। सीएम के आगमन को लेकर रविवार को नेमरा में हेलीपैड का निरीक्षण गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार, बरलंगा थाना प्रभारी संजय नायक ने किया। अधिकारीद्वय के साथ झामुमो जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू भी थे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव  गोला प्रखंड के नेमरा गांव में मनाएंगे। पिता व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन सहित उनके परिवार के सभी सदस्य होली नेमरा गांव में मनाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गया है। सोमवार को पूरे दिन भर  रामगढ जिला प्रशासन नेमरा  में जमे रहे। जिला प्रशासन के अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी का जायजा लिया। इस क्रम में अधिकारियों ने नेमरा गांव के दो सरना पूजा स्थल,का भी निरीक्षण किया गया। जिले के उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने को लेकर तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, मुख्यालय डीएसपी  प्रकाश सोय, गोला सर्किल इंन्सपेक्टर संजय कुमार गुप्ता, गोला थाना प्रभारी धनंजय कुमार, बरलंगा थाना प्रभारी संजय नायक आदि मौजूद थे।, इस होलिकादहन हम सभी घृणा, अहंकार एवं अपनी बुराइयों का दहन करें

अधर्म पर धर्म की विजय के त्यौहार 'होलिका दहन' की सभी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं। आइए, इस होलिकादहन हम सभी घृणा, अहंकार एवं अपनी बुराइयों का दहन कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को आत्मसात करें। नये उमंग व उत्साह के साथ होली का सत्कार करें। मिलकर नये झारखंड के सपने को साकार करें।

सीएम के आगमन को लेकर नेमरा में तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। घर के किनारे बने तालाब की भी साफ-सफाई कराई जा रही है। इनके सगे संबंधी सड़क मार्ग से आएंगे इस कारण सिल्ली मोड़ से नेमरा तक सड़क के गड्ढ़ों को भर दिया गया है। झामुमो जिला अध्यक्ष किस्कू ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन नेमरा में हेलीकॉप्टर से होगा। कार्यक्रम में उनकी भाभी जामा विधायक सीता सोरेन, भाई बसंत सोरेन के अलावा तमाम सगे संबंधी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव वालों में खुशी की लहर है। इस बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार अपने गांव आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.