चतरा डीसी को CM हेमंत सोरेन का आदेश, पैक्स से जुड़ी शिकायतों को जल्द निपटाएं
वर्ष 2018 एवं 2019 में खरीदे गए धान की राशि का भुगतान किसानों को नहीं किया गया है। इसपर मुख्यमंत्री ने चतरा के उपायुक्त को किसानों के हित में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि पैक्स से जुड़ी शिकायतों को जल्द निपटाएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस तरह के सभी मामलों की समीक्षा सरकार करेगी, ताकि राज्य की जनता की परेशानियों का समाधान हो सके। मुख्यमंत्री को चतरा निवासी शशि शेखर ने ट्वीट के माध्यम से शिकायत की है कि वर्ष 2018 एवं 2019 में खरीदे गए धान की राशि का भुगतान किसानों को नहीं किया गया है। इसपर मुख्यमंत्री ने चतरा के उपायुक्त को मामले की पूरी जानकारी लेकर किसानों के हित में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पैक्स से जुड़ी कई शिकायतें लगातार आ रही है। जल्द ही इन सभी मामलों की समीक्षा होगी। .@DCChatra कृपया इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा कर सूचित करें। https://t.co/82dUwkrhM1" rel="nofollow
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 13, 2020
झारखंड बुद्धिजीवी मोर्चा भंग
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का वर्ग संगठन झारखंड बुद्धिजीवी मोर्चा की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड बुद्धिजीवी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद ने पिछले दिनों अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने संगठन की सभी इकाइयां भंग करते हुए निर्देश दिया है कि जल्द नई कमेटी का गठन किया जाए।