Move to Jagran APP

Weather Update: एक से 5 मार्च तक छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather Update. मौसम पूर्वानुमान के तहत तीन मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 03:04 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 07:31 AM (IST)
Weather Update: एक से 5 मार्च तक छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में होगी बारिश

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update एक से पांच मार्च तक बादल छाए रहेंगे, जबकि दो से पांच मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल एक टर्फ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जबकि तीन मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में बताया कि दो व तीन मार्च को गरज या हल्की बारिश हो सकती है। जबकि चार-पांच मार्च को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

शुक्रवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 3.0 व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि दो मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर गरज व वज्रपात होने की संभावना है। तीन मार्च को राज्य के उत्तरी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर गरज व वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि एक मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में, दो मार्च को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी व मध्य भाग में और तीन मार्च को राज्य के उत्तरी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। चार व पांच मार्च को राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश गोमिया (बोकारो) में 5.6 मिमी. दर्ज की गई।

शहर का तापमान (डि. से. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची       26.8        12.5

कांके      ---         11.0

जमशेदपुर  29.0        15.3

डालटनगंज 27.4        14.9

बोकारो     26.5        13.1

चाईबासा   26.8        12.8

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर      अधिकतम   न्यूनतम

रांची        90          55

जमशेदपुर   74          52

डालटनगंज  91          52

बोकारो      86          73

चाईबासा    76          52


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.