अगले चार दिनों तक छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की बारिश
रांची मौसम पूर्वानुमान के तहत 22 से 25 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। हालांकि तापमान पर खास असर नहीं होगा।
जागरण संवाददाता, रांची : मौसम पूर्वानुमान के तहत 22 से 25 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि 22 से 24 फरवरी तक राज्य के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इधर, शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।
डॉ. कोटाल ने बताया कि शनिवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 23-24 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 25 फरवरी को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 26 फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
डॉ. कोटाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 3.1 व 7.6 किमी. क्षेत्र में स्थित है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब दक्षिणी हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में है। वहीं इस सिस्टम से जुड़ा एक टर्फ दक्षिणी हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में स्थित है। शुक्रवार का तापमान (डिसे. में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 29.6 13.2
कांके 27.7 11.2
जमशेदपुर 31.6 16.2
डालटनगंज 33.8 13.7
बोकारो 29.5 12.6
चाईबासा 31.0 13.4
::::::::::::::
आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 61 44
जमशेदपुर 65 30
डालटनगंज 79 46
बोकारो 78 46
चाईबासा 71 42