Move to Jagran APP

अगले चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता, रांची : अगले चार दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 04:30 PM (IST)
अगले चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
अगले चार दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

जागरण संवाददाता, रांची : अगले चार दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान रांची तथा आसपास के इलाके में आंधी-बारिश की संभावना है। आसमान में बादल रहेंगे। बादल गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मध्य झारखंड के जिलों के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र रांची ने 21 मई तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

loksabha election banner

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर का 36.2, तथा सबसे अधिक डाल्टनगंज का 41.2 डिग्री तापमान रहा। इन दिनों मध्य उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में संयुक्त रूप से समुद्र तल से 0.9 किमी. उपर साइक्लोनिक सर्कूलेशन का क्षेत्र बना है। जो उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से होते हुए बिहार और झारखंड से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा पूर्वी बिहार तथा आसपास के इलाके में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी. ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना है। जिसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची समेत कई अन्य प्रमुख जिलों में लोग गर्मी की प्रचंड मार झेल रहे हैं। यहां तपता सूरज नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसके चलते सुबह से सड़कें वीरान हो जाती हैं। गर्मी का असर राज्य में बिजली-पानी पर भी पड़ रहा है। खेत सूख रहे हैं। जलापूर्ति व्यवस्था भी बदहाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.