कुशन कवर्स देता है घर को अलग लुक
फर्नीचर, डेकोरेशन के अलावा कुशन कवर भी आजकल साज सजावट का खास हिस्सा बन गया है।
जासं, राची : हर कोई चाहता है कि घर की साज सजावट मॉडर्न तरीके के साथ हो। फर्नीचर, डेकोरेशन के अलावा कुशन कवर भी साज सजावट का खास हिस्सा है। कुशन का इस्तेमाल सिर्फ बेड रूम में ही नहीं बल्कि ड्राइंग रूम और स्टडी रूम में भी किया जाता है। ये कंफर्ट देने के साथ-साथ घर को मॉडर्न लुक भी देते हैं। आजकल बाजार में बहुत तरह के कुशन कवर आसानी से मिल जाते हैं। सोफे पर रखा कुशन किसी भी घर की शोभा बढ़ा सकता है। कुशन कवर को बदल-बदल कर आप अपने घर को एक नया रूप प्रदान कर सकती हैं।
दीवार के रंग के अनुसार कुशन कवर :
रूम के कलर या फिर बेडशीट के साथ मैच करके भी पिलो कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सोफे, कुर्सी या बेड पर भी पिलो का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन, जूट, प्लेन कपड़े, फ्लोरल आदि कई तरह के कुशन कवर से घर को सजा सकते हैं।
यह स्टाइल है चलन में :
फ्रिंज पिलो कवर, बो स्टाइल, जूट वुल, नर्सरी प्रिंट, ग्राफिक प्रिंट जैसी ढेरों वेराइटी में से आप अपने घर के लिए चूज कर सकते हैं।
कढ़ाई :
: आजकल कुशन कवर में चिकन की कढाई, गोटा, पट्टी और अलग-अलग तरह के डिजाइनर पैटर्न बनाकर एक नया रूप दिया जा रहा है।
धागा, गोटा पट्टी :
अगर आपको थोड़ा सिंपल डिजाइन चाहिए तो आप रंग-बिरंगे धागे, गोटा की डिजाइन वाले कवर चुन सकती हैं। ऐसे रंग चुनें जो आपके सोफे के रंग से थोड़ा अलग हो, जिससे डिजाइन थोड़ा उभर कर सामने आए। इसके अलावा चमकीले पैटर्न वाले फूलों का भी प्रयोग कुशन कवर में किया जा रहा है। यह भी आपके घर को एक अलग लुक देता है।
फर से सजाएं कुशन :
फर लगे हुए कुशन कवर सोफे पर तो अच्छे लगेंगे ही साथ में यह बेड पर भी खूब फबेंगे। फर वाले कुशन कवर देखने में एक कूल लुक देते हैं।
स्टोंस :
आजकल बाजार में छोटे-बडे और रंगीन स्टोंस मिलने लगे हैं। और उन्हीं में से कुछ का इस्तेमाल कुशन कवर बनाने में किया जाने लगा है। यह स्टोंस कवर से थोड़ा उभर कर नजर आते हैं। यह सोफे पर ज्यादा सुंदर लगते हैं।
सेट में बिकते हैं :
कुशन कवर्स सेट में बिकते हैं, 6 सीटर सोफा सेट के लिए 6 पीस वहीं 8 सीटर सोफा सेट के लिए 8 पीस कवर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत इनके डिजाइन व फैब्रिक पर निर्भर करती है। यह 2000 से लेकर 5000 तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
लोग अपने घर को सजाने में आजकल अधिक ध्यान देने लगे हैं। सजावट के लिए वह अलग-अलग चीज का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटते। कुशन कवर्स की माग अच्छी है। बहुत से डिजाइन में यह उपलब्ध हैं।
मनीष पाल, व्यापारी