Move to Jagran APP

राज्‍यपाल से मुख्‍य सचिव ने की मुलाकात, झारखंड में चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

Jharkhand Governor Hindi News मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राजभवन में राज्‍यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों की जानकारी ली।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 04:47 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 07:53 PM (IST)
राज्‍यपाल से मुख्‍य सचिव ने की मुलाकात, झारखंड में चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी
Jharkhand Governor, Hindi News मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राजभवन में राज्‍यपाल रमेश बैस से मुलाकात की।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से आज सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों की जानकारी ली। राज्यपाल से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी शिष्टाचार मुलाकात की।

loksabha election banner

महाधिवक्ता, आइएमए-रांची के निदेशक, दो विश्वविद्यालयों के कुलपति ने की मुलाकात

राज्यपाल रमेश बैस से सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राजभवन में मुलाकात की। इस क्रम में राज्यपाल ने उनसे केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों की जानकारी ली। राज्यपाल ने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नियमित माॅनिटरिंग पर जोर दिया। सोमवार को ही राज्यपाल से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी मुलाकात की। राजभवन ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। इधर, राज्यपाल से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. राम लखन सिंह तथा सिदो कान्हु विश्वविद्यालय, दुमका की कुलपति प्रो. सोना झरिया मिंज ने भी राजभवन में अलग-अलग मुलाकात की।

दोनों ने अपने विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। वहीं, राज्यपाल से आइआइएम, रांची के निदेशक प्रो. शैलेंद्र सिंह तथा रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भी शिष्टाचार भेंट की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं, राहुल मारू के झारखंड चेंबर ऑफ काॅमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल मारू के नेतृत्व में मिलकर उनका अभिनंदन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.